सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar brother in law murdered his sister in law by strangling her Vaishali news hajipur news

Bihar: वैशाली में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत; मायके वालों ने देवर पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला के अविवाहित देवर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। मृतका का पति दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता है। 

Bihar brother in law murdered his sister in law by strangling her Vaishali news hajipur news
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने महिला के देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची और साक्ष्यों के नमूने एकत्र किए। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, महिला के मायके वालों ने देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया है कि कई महीनों से देवर और भाभी के बीच कुछ बातों को लेकर विवाद चल रहा था। देवर अविवाहित है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।



एक साल पहले हुई थी शादी 
मृतका की पहचान 22 वर्षीय रानी कुमारी के रूप में हुई है, जिसका मायका बिजरौली गांव में है। रानी की शादी एक वर्ष पहले मंडईडीह गांव निवासी स्वर्गीय प्रमोद राम के पुत्र पवन कुमार से हुई थी। पवन कुमार फिलहाल दूसरे प्रदेश में रहकर एक कंपनी में काम करता है। घटना की सूचना उसे दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवर ने साथियों के साथ मिलकर की हत्या
मृतका के पिता जय मंगल राम ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या उसके देवर रोहित कुमार ने अन्य युवकों के साथ मिलकर गला दबाकर की है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी बेटी ने फांसी लगाई होती तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होता। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है।
विज्ञापन
Trending Videos


पड़ोसियों से मिली मौत की खबर
जय मंगल राम ने बताया कि उन्हें बेटी की मौत की जानकारी ससुराल वालों ने नहीं दी। आसपास के लोगों से उन्हें घटना की सूचना मिली। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई महीनों से देवर और भाभी के बीच विवाद चल रहा था। देवर रोहित कुमार अविवाहित है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म; पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, अब चलेगा स्पीडी ट्रायल

एफएसएल जांच के बाद सामने आएंगे मौत के असली कारण
इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। मायके वालों द्वारा देवर पर हत्या का आरोप लगाया गया है, जिसकी सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed