{"_id":"6a1d313941811835ed05ef15","slug":"government-notice-pasted-on-the-old-house-of-asad-accused-of-murdering-surya-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Murder Case: 15 दिन में कब्जा नहीं हटा तो बुलडोजर एक्शन? असद के घर पर नोटिस चस्पा; ढोल के साथ हुई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surya Murder Case: 15 दिन में कब्जा नहीं हटा तो बुलडोजर एक्शन? असद के घर पर नोटिस चस्पा; ढोल के साथ हुई मुनादी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:44 PM IST
सार
बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप (17) की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी असद (19) शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। असद के पुराने मकान की सोमवार सुबह प्रशासन की टीम ने मुनादी की। यह कार्रवाई ढोल बाजे के साथ की गई।
विज्ञापन
1 of 6
Surya Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के पुराने मकान की सोमवार सुबह प्रशासन की टीम ने मुनादी की। यह कार्रवाई ढोल के साथ की गई। इसके साथ ही मकान के गेट पर सरकारी नोटिस भी चस्पा कर दिया गया।
नोटिस में बताया गया है कि जिस मकान में असद और उसका परिवार रह रहा था वह 50 गज में बना हुआ है और करीब दो मंजिला मकान है। मकान को अवैध बताते हुए प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। साथ ही 15 जून तक इस मकान को खाली करने की चेतावनी दी गई है। वहीं इस मकान की करीब छह माह पहले बिक्री हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अभी तक मकान की रजिस्ट्री या दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी न होने की बात सामने आई है।
Trending Videos
3 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूर्या की हत्या का आरोपी असद मुठभेड़ में ढेर
बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप (17) की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वसुंधरा-खोड़ा मार्ग पर घिरने के बाद असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, असद गाजियाबाद से भागने की फिराक में था। इसके लिए दोस्तों से रुपये लेने जा रहा था। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सूर्या की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार रात सूचना मिली थी कि वह खोड़ा आ रहा है। सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की गई। देर रात करीब दो बजे वसुंधरा की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान भी उसने कई फायर किए। तब पुलिस को गोली चलानी पड़ी। उसकी पहचान असद के रूप में हुई। मुठभेड़ में सिपाही अनुराग रावत भी घायल हुए, जिनका उपचार चल रहा है। असद के पास देसी पिस्टल, कारतूस व दिल्ली से चोरी की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
सूर्या चौहान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया, असद की मां, भाई और भाभी घर छोड़कर चले गए हैं। खोड़ा के नवनीत विहार निवासी सूर्या को 28 मई को बकरीद पर कुर्बानी दिखाने के बहाने असद ने बुलाया था। इसी दौरान उसने चाकू घोंपकर उसे लहूलुहान कर दिया। अगले दिन अस्पताल में सूर्या ने दम तोड़ दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।