सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Important meeting of India-Australia Defense Ministers in Delhi, discuss security cooperation

India-Australia Ties: दिल्ली में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों की अहम बैठक, सुरक्षा सहयोग पर होगा मंथन

नई दिल्ली, आईएएनएस Published by: रिया दुबे Updated Mon, 01 Jun 2026 08:17 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा व सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए सोमवार को नई दिल्ली में दूसरी रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स बैठक की संयुक्त अध्यक्षता करेंगे।

Important meeting of India-Australia Defense Ministers in Delhi, discuss security cooperation
भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा व सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को नई दिल्ली में दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता आयोजित होगी। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स करेंगे।

वार्ता का मुख्य फोकस कहां होगा?

बैठक में दोनों नेता द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान पर चर्चा करेंगे। वार्ता का मुख्य फोकस रक्षा व सुरक्षा साझेदारी को मजबूत बनाने, सैन्य बलों के बीच इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाने, रक्षा उद्योग सहयोग को विस्तार देने व सह-विकास और सह-उत्पादन के अवसरों को आगे बढ़ाने पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, दोनों पक्ष हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। भारत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह बैठक दोनों देशों के बीच रणनीतिक विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेगी तथा क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

ऑस्ट्रेलिया भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रिचर्ड मार्ल्स की यह यात्रा अक्तूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पहली रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद हो रही है, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती गति को दर्शाती है। भारत के मुक्त, खुले, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण में ऑस्ट्रेलिया एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

ऑस्टेलियाई रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्रालय ने भी इस यात्रा को दोनों देशों के रक्षा संबंधों में अभूतपूर्व प्रगति का प्रतीक बताया है। यात्रा से पहले जारी बयान में रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्तर के सुरक्षा साझेदार हैं और वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक में रक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने को लेकर आशान्वित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed