सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha polls, organisation expansion in focus; Nitin Naveen strategy with BJP state chiefs Updates

BJP की बैठक: राज्यसभा चुनाव, संगठन विस्तार पर मंथन, नितिन नवीन पार्टी के राज्य प्रमुखों के साथ बनाएंगे रणनीति

नई दिल्ली, आईएएनएस Published by: रिया दुबे Updated Mon, 01 Jun 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार

राज्यसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यों के पार्टी अध्यक्षों के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश, चुनावी रणनीति, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम, संगठन विस्तार और बूथ स्तर को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

Rajya Sabha polls, organisation expansion in focus; Nitin Naveen strategy with BJP state chiefs Updates
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राज्यों के भाजपा अध्यक्षों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ साझा किए गए प्रमुख संदेश को राज्य इकाइयों तक पहुंचाने की संभावना है।

क्यों है यह बैठक अहम?

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होने हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की विधान परिषदों के चुनाव भी निकट हैं। ऐसे में रविवार को भाजपा के कोर ग्रुप के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन राज्यों के अध्यक्षों के साथ आगामी चुनावों की रणनीति को अंतिम रूप देने के साथ-साथ मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और अन्य राष्ट्रीय महासचिव भी शामिल होंगे। वरिष्ठ नेता आगामी चुनावों, संगठनात्मक विस्तार और राज्यों में पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। भाजपा 2027 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले अगले चरण के चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को धार देने में जुटी है।

यह बैठक ऐसे समय में आयोजित हो रही है जब पार्टी की राज्य इकाइयां ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान’ के तहत मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के करीब हैं। इस अभियान का उद्देश्य सभी मंडलों तक पहुंच बनाते हुए कार्यकर्ताओं में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद की विचारधारा को मजबूत करना है।

इससे पहले शनिवार को नितिन नवीन ने देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और एक बूथ अध्यक्ष के घर भी पहुंचे। सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने बताया कि उन्होंने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित तपकेश्वर क्षेत्र के बूथ संख्या-141 के अध्यक्ष किशोर कुमार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और जलपान ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed