सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Cabinet Expansion Updates Ministers in CM Shubhendu team Guv RN Ravi administer Oath hindi news

बंगाल कैबिनेट विस्तार: स्वपनदास गुप्ता समेत कई मंत्रियों को दिलाई गई सामूहिक शपथ; मंत्रिमंडल में किन्हें जगह?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 01 Jun 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का सोमवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। लोकभवन में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 मंत्रियों को शपथ दिलाई। यह मंत्रिमंडल विस्तार सरकार गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

West Bengal Cabinet Expansion Updates Ministers in CM Shubhendu team Guv RN Ravi administer Oath hindi news
35 मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने सोमवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय नबन्ना में सभी मंत्रियों को सामूहिक शपथ दिलाई। 



इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार की कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को विभिन्न विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और शासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मंत्रिमंडल में स्वपनदास गुप्ता, अशोक डिंडा, मनोज ओरांव, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, मालती रॉय, इंद्रनील खान, गौरीशंकर घोष, कल्याण चक्रवर्ती, राजेश महतो, अर्जुन सिंह और तापस राय जैसे नाम शामिल हैं। जोएल मुर्मू, हरे कृष्णा बेरा, दीपक बर्मन, शंकर घोष और सारद्वत मुखर्जी ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन
Trending Videos


मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए एक दिन पहले मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी थी। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 सदस्यीय सदन में बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के डेढ़ दशक लंबे शासन का अंत किया था।

ये भी पढ़ें: महंगाई की मार: आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर, जानें नई कीमतें; होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा खर्च

विभागों के बंटवारे पर भी जल्द फैसला
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभिन्न विभागों के आवंटन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। पहली बार विधायक बने कई नेताओं को मंत्री पद मिलने की चर्चा है। संभावित नामों में शंकर घोष, मनोज ओंराओ, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शारद्वत मुखोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, दुधकुमार मंडल और तापस राय शामिल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed