सब्सक्राइब करें

सूर्या का 'कातिल' ढेर: 'एनकाउंटर तो ठीक है, लेकिन...', अब मां ने कही ये बात, सामने आए एक और नए वीडियो से उलझन

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 01 Jun 2026 09:29 AM IST
सार

बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप (17) की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। सूर्या की मां सरोज ने कहा कि एनकाउंटर की कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं, लेकिन बाकी आरोपियों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Ghaziabad Khoda Murder Case Accused Encounter Mother Says Encounter Is Right Everyone Should Be Punished
Ghaziabad Khoda Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उन लोगों ने मेरे जीने का सहारा छीन लिया...न अपना मकान न रोजगार बेटे को भी इन लोगों ने छीन लिया, अब कैसे जिऊंगी। जिन लोगों ने मेरे साथ ऐसा किया है उनके साथ भी ऐसा हो। यह बातें गाजियाबाद के खोड़ा में मारे गए सूर्या की मां सरोज ठाकुर ने रविवार की सुबह बेटे को याद करते हुए कहीं। पुलिस ने जब आरोपी असद को मुठभेड़ में ढेर करने की बात बताई तब उन्हें शायद कुछ संतुष्टि हुई।


हालांकि परिवार ने कहा इस बात पर वह तब तक यकीन नहीं करेंगे जब तक उन्हें असद का शव नहीं दिखाया जाता। पुलिस अधिकारी और मौके पर पहुंचे राजनेताओं के समझाने पर परिजनों को यकीन हुआ। आंख से बहते आंसू और सामने बेटे की तस्वीर को देखती हुई नजरें। यह गमगीन करने वाला दृश्य सूर्या के घर का था। 

Ghaziabad Khoda Murder Case Accused Encounter Mother Says Encounter Is Right Everyone Should Be Punished
सूर्या चौहान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जो बेटा कुछ देर में घर लौटने की बात कहकर निकला वह कभी वापस नहीं लौटेगा यह उस मां ने कभी सोचा भी नहीं होगा। उस मां की आंखों को आज भी बेटे की मुस्कुराहट देखने और कानों को उसकी आवाज सुनने का इंतजार है। 

 
Trending Videos
Ghaziabad Khoda Murder Case Accused Encounter Mother Says Encounter Is Right Everyone Should Be Punished
गाजियाबाद पुलिस की मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़, घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह सूर्या की गली में लोगों का एकत्र होना शुरू हो गया। पत्रकारों से हुई बातचीत में सूर्या की मां सरोज ने कहा कि एनकाउंटर की कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं, लेकिन बाकी आरोपियों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Khoda Murder Case Accused Encounter Mother Says Encounter Is Right Everyone Should Be Punished
सूर्य की हत्या के बाद विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर फोटो रख दी श्रद्धांजलि
सूर्या की शुक्रवार दोपहर नोएडा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। इसके बाद से सूर्या के घर पर स्थानीय लोगों से लेकर हिंदू संगठनों और राजनैतिक दलों के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। रविवार को भी यही नजारा नवनीत विहार में दिखाई दिया। हर गली लोगों से भरी हुई थी। सूर्या के घर वाली गली में पांव रखने की जगह नहीं थी। बड़ी संख्या में लोग परिवार से मिलने पहुंच रहे थे। इसके बाद परिजनों ने घर के बाहर सूर्या का फोटो रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
विज्ञापन
Ghaziabad Khoda Murder Case Accused Encounter Mother Says Encounter Is Right Everyone Should Be Punished
सूर्य की हत्या के बाद विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला
किसी को बख्शा नहीं जाएगा
रविवार सुबह कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने सूर्या को श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हम और सरकार पीड़ित परिवार के साथ हैं। परिवार को जो बाकी आश्वासन दिए गए हैं उन्हें लेकर सरकार से लगातार बातचीत चल रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed