सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Surya Chauhan Stabbed to Death in Ghaziabad on bakrid

Surya Murder Case: सूर्या के परिवार से मिलेंगे संगीत सोम, बोले- न्याय की इस लड़ाई में हर संभव सहयोग करेंगे

डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 01 Jun 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
Surya Chauhan Stabbed to Death in Ghaziabad on bakrid
सूर्या को परिवार से मिलेंगे संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद में ईद उल अजहा पर युवक सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी असद को रविवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच भाजपा नेता संगीत सोम आज सूर्या के परिवार से मिलेंगे। 

Trending Videos


संगीत सोम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा,  'गाजियाबाद में दिवंगत सूर्या चौहान जी के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करूंगा तथा उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा। सूर्या की दुखद मृत्यु ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। इस कठिन समय में हम शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और न्याय की इस लड़ाई में उनका हर संभव सहयोग करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्या की हत्या का आरोपी असद मुठभेड़ में ढेर
बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप (17) की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वसुंधरा-खोड़ा मार्ग पर घिरने के बाद असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, असद गाजियाबाद से भागने की फिराक में था। इसके लिए दोस्तों से रुपये लेने जा रहा था। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

शनिवार रात सूचना मिली थी कि वह खोड़ा आ रहा है। सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की गई। देर रात करीब दो बजे वसुंधरा की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान भी उसने कई फायर किए। तब पुलिस को गोली चलानी पड़ी। उसकी पहचान असद के रूप में हुई। मुठभेड़ में सिपाही अनुराग रावत भी घायल हुए, जिनका उपचार चल रहा है। असद के पास देसी पिस्टल, कारतूस व दिल्ली से चोरी की बाइक बरामद की गई है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया, असद की मां, भाई और भाभी घर छोड़कर चले गए हैं। खोड़ा के नवनीत विहार निवासी सूर्या को 28 मई को बकरीद पर कुर्बानी दिखाने के बहाने असद ने बुलाया था। इसी दौरान उसने चाकू घोंपकर उसे लहूलुहान कर दिया। अगले दिन अस्पताल में सूर्या ने दम तोड़ दिया था। 

हत्या के लिए उकसाने वाले पिता को भेजा जेल
पुलिस ने शनिवार को ही असद के पिता नवाब और दो दोस्तों फरहान व आतिफ को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, फरहान ने बताया, बाइक चलाने को लेकर असद और सूर्या में विवाद हुआ था। उसके पिता नवाब ने हत्या के लिए उकसाया, वहीं चाकू का इंतजाम फरहान ने किया। इसके बाद साजिश रचकर सूर्या को बुलाया गया

परिवार को पांच लाख की आर्थिक मदद, एक सदस्य को रोजगार
जिलाधिकारी रवींद्र मांदड़ ने बताया, मुख्यमंत्री कोष से सूर्या के परिवार के लिए 5 लाख रुपये की मदद स्वीकृत की है। परिवार के एक सदस्य को नगर पालिका के जरिये रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed