सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 1 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:11 PM, 01-Jun-2026

Bihar: साथ जिए, साथ हंसे और साथ ही छोड़ गए दुनिया, गोपालगंज में दो दोस्तों की मौत से परिवारों की खुशियां उजड़ी

Bihar: गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो जिगरी दोस्तों सोनू कुमार और प्रकाश कुमार सिंह की मौत हो गई। दोनों बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद दोनों परिवारों और गांवों में मातम का माहौल है। और पढ़ें
11:56 AM, 01-Jun-2026

Bihar: कंप्यूटर क्लास जाने निकले थे दो दोस्त, रास्ते में मौत ने रोका सफर! बस की टक्कर से दोनों की दर्दनाक मौत

Bihar: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में कंप्यूटर क्लास जाने के दौरान बाइक और बस की आमने-सामने टक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
Trending Videos
11:48 AM, 01-Jun-2026

Bihar: तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!

RJD Party : लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में सबकुछ तेजस्वी यादव के पक्ष में नहीं दिख रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह रोहिणी आचार्य मायके छोड़कर गई थीं, उसके बाद अब पहली बार तेजस्वी को ऐसा संदेश दिया गया है। और पढ़ें
11:47 AM, 01-Jun-2026

Bihar: 100 पर्सेंटाइल के बाद अब JEE Advanced में AIR-1; बिहार से निकला देश का सबसे तेज दिमाग

Bihar: गया जिले के ब्राह्मणी घाट निवासी शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। इससे पहले उन्होंने JEE Main 2026 के दोनों सत्रों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था।  और पढ़ें
11:37 AM, 01-Jun-2026

Bihar: आधी रात खूनी खेल, परिवार पर धारदार हथियार से वार, बेटी की मौत; जिंदगी-मौत से जूझ रहे माता-पिता समेत चार

Bihar: खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र स्थित करुआमोड़ में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 28 वर्षीय अर्चना कुमारी की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। और पढ़ें
11:28 AM, 01-Jun-2026

Bihar: कोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी! एसपी ने महिला थानाध्यक्ष निलंबित, जानें क्या है मामला?

Bihar: वैशाली की महिला थाना अध्यक्ष अदिति कुमारी को न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने के आरोप में निलंबित कर पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है। आरोप है कि एक बालिग युवती को न्यायालय के निर्देशानुसार उसके पति को सौंपने के बजाय उसके माता-पिता को सौंप दिया गया था।   और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:03 AM, 01-Jun-2026

Bihar: BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी विवाद में ट्विस्ट! अब बेटे ने खोले घर के राज, मां पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

Bihar: वैशाली में बीपीएससी शिक्षिका गुंजन कुमारी और उनके पति के बीच चल रहे विवाद में अब उनके नाबालिग बेटे की भी एंट्री हो गई है। बेटे ने मीडिया के सामने अपनी मां पर मारपीट और एक परिचित व्यक्ति के साथ रहने संबंधी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उसने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। और पढ़ें
10:48 AM, 01-Jun-2026

Bihar: गैंगवार में मारा गया शूटर गोविंद, प्रॉपर्टी डीलिंग में बढ़ रही धाक से अपराध जगत में था खौफ, इन पर शक

Bihar: मुजफ्फरपुर के पॉश इलाके छोटी कल्याणी स्थित आइकॉन टावर में कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले से रेकी कर फ्लैट के पास घात लगाई थी और सिर-गर्दन में कई गोलियां मारकर फरार हो गए। पुलिस को सुपारी किलिंग और अंदरूनी सूचना देने वाले करीबी की भूमिका पर शक है। और पढ़ें
10:22 AM, 01-Jun-2026

Bihar : गर्मी की छुट्टियों में भी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग का नया फरमान

Bihar : सरकारी शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने नया फरमान जारी किया है। विभाग का सख्त निर्देश है कि शिक्षक किसी भी सूरत में गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ अन्य निर्देश भी जारी किए गए हैं। और पढ़ें
09:41 AM, 01-Jun-2026

Bihar: वैशाली में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत; मायके वालों ने देवर पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Bihar: वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला के अविवाहित देवर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। मृतका का पति दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता है।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed