सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Poster of Lalu Yadav and Rohini Acharya put up outside RJD office: Message to Tejashwi Yadav

Bihar: तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 01 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

RJD Party : लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में सबकुछ तेजस्वी यादव के पक्ष में नहीं दिख रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह रोहिणी आचार्य मायके छोड़कर गई थीं, उसके बाद अब पहली बार तेजस्वी को ऐसा संदेश दिया गया है।

Bihar: Poster of Lalu Yadav and Rohini Acharya put up outside RJD office: Message to Tejashwi Yadav
राजद कार्यालय के बाद लालू रोहिणी पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राबड़ी आवास को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच  राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर खूब चर्चा में है। इस पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य की तस्वीर है। इसमें एक कविता लिखी है। राजनीतिक पंडित कहते हैं इस तस्वीर के जरिए रोहिणी आचार्य के समर्थकों ने राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को कुछ मैसेज देने की कोशिश की है। 

Trending Videos


मेरा लूह बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है
इस पोस्टर को किसने लिखवाया है? इसका जिक्र तो नहीं है। लेकिन, इसे पढ़कर स्पष्ट लग रहा है कि यह रोहिणी आचार्या के समर्थक ने ही लगाया है। इसमें लिखा है, "न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है। मैं लड़ना जानती हूं, अकेले गद्दारों पर भारी हूं। मैं लालू जी की बेटी हूं, मेरा लूह बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: बिहार में दो तरह का मौसम, पटना समेत कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान; कोसी-सीमांचल में बारिश का अलर्ट
विज्ञापन


तेजस्वी को मैसेज देना चाहती हैं?
राजनीतिक पंडितों की मानें तो रोहिणी के समर्थक इस पोस्टर के जरिए तेजस्वी यादव को ही मैसेज देना चाहती हैं। वह कहना चाहती है कि अब भी उनका हौसला नहीं टूटा है। वह अकेले ही राष्ट्रीय जनता दल और लालू प्रसाद से गद्दारी करने वालों पर भारी हैं। बता दें कि हाल में ही लालू प्रसाद यादव हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर गए हैं। वह रोहिणी के पास ही हैं। कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से रोहिणी अपने परिवार से नाराज चल रही हैं। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। तब उन्होंने तेजस्वी यादव के करीबी सांसद संजय यादव पर जमकर हमला बोला था। कहा जा रहा है कि परिवार में सभी सदस्य एकजुट हो, इसलिए लालू रोहिणी को मनाने की कोशिश में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed