{"_id":"6a1c6597436eefea160f483e","slug":"pappu-yadav-warned-white-collar-officers-and-politician-rishu-shri-case-appeal-investigation-patna-bihar-news-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पप्पू यादव के दावे पर मचा सियासी भूचाल, रिशु श्री की कंपनियों के जरिए रसूखदारों का गंदा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पप्पू यादव के दावे पर मचा सियासी भूचाल, रिशु श्री की कंपनियों के जरिए रसूखदारों का गंदा खेल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sun, 31 May 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : पूर्णिया सांसद के दावों ने राजनीतिक महकमा में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने रिशु श्री को लेकर ऐसे ऐसे दावे किये हैं जो होश उड़ाने वाले हैं। आज उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा भी है कि कई बड़े सफेदपोश और रसूखदार लोगों का वह पर्दाफाश करेंगे।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और रिशु श्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने चर्चित रिशु श्री सिन्हा मामले को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे बिहार की सियासत में गर्माहट आ गई है। पप्पू यादव ने इस पूरे मामले को एक बड़ा संगठित सिंडिकेट बताते हुए दावा किया है कि रिशु श्री के नेटवर्क के पीछे कई बड़े सफेदपोश और रसूखदार लोग शामिल हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है।
15 फर्जी कंपनियां और टेंडरों का खेल
सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रिशु श्री सिन्हा के पास करीब 15 फर्जी और बेनामी कंपनियां थीं। पिछले कुछ वर्षों में इन्हीं कंपनियों के जाल के जरिए सरकारी विभागों से बड़े पैमाने पर काम और टेंडर हासिल किए गए। सांसद पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि आखिर यह रिशु श्री सिन्हा कौन है और वह इतनी जल्दी अरबपति कैसे बन गया? इसकी जांच ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार में बंगला पॉलिटिक्स, मंत्री का छलका दर्द; कहा- दलित का बेटा हूं, इसलिए खाली नहीं हो रहा आवास
Trending Videos
नेताओं तक लड़कियां पहुंचाने का आरोप
सांसद पप्पू यादव ने सबसे बड़ा और चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि रिशु श्री के इस पूरे नेटवर्क और कंपनियों की आड़ में एक बड़ा गंदा रैकेट चलाया जाता था। इस रैकेट के जरिए बड़े-बड़े रसूखदार नेताओं तक लड़कियां पहुंचाई जाती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि रसूखदारों के इसी गठजोड़ के कारण मामले को दबाने की कोशिश हो रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राबड़ी देवी को 15 दिन के अंदर खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला, सरकार ने दे दिया अल्टीमेटम
ईडी के पत्र पर क्यों मौन है नगर विकास विभाग?
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अधिकारियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने काफी समय पहले ही नगर विकास विभाग से लिखित में जानकारी मांगी थी। ईडी जानना चाहती थी कि इन चिन्हित 15 कंपनियों को पिछले वर्षों में कितने करोड़ के काम और टेंडर दिए गए? पप्पू यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग के बड़े अफसरों ने अब तक केंद्रीय एजेंसी को कोई साफ जवाब नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे कर्मचारियों को मोहरा बनाकर असली गुनहगारों को बचाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मां के बयान के साथ खड़ी हुई रोहिणी, तुगलकी बयान और दबंगई कह बिहार में बताया प्रतिशोध मॉडल
एक हफ्ते में खोलूंगा पूर्व मंत्रियों का कच्चा चिट्ठा
पूर्णिया सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले के तार कई बड़े चेहरों और पूर्व मंत्रियों से सीधे जुड़े हैं। हालांकि, उन्होंने बिना किसी का नाम लिए, अल्टीमेटम देते हुए कहा कि एक हफ्ते के भीतर वे सबूतों के साथ इन प्रभावशाली लोगों के नाम सामने लाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि इस पूरे भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई के लिए वे जल्द ही अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।