सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar gaya boy shubham kumar tops jee advanced 2026 with air 1

Bihar: 100 पर्सेंटाइल के बाद अब JEE Advanced में AIR-1; बिहार से निकला देश का सबसे तेज दिमाग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: गया जिले के ब्राह्मणी घाट निवासी शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। इससे पहले उन्होंने JEE Main 2026 के दोनों सत्रों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था। 

bihar gaya boy shubham kumar tops jee advanced 2026 with air 1
जेईई एडवांस टाॅपर शुभम कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गया जिले के एक साधारण मोहल्ले से निकलकर शुभम कुमार ने ऐसा इतिहास रचा है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। नथरागंज स्थित ब्राह्मणी घाट निवासी शुभम ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2026 में 330 अंक हासिल कर अखिल भारतीय रैंक-1 प्राप्त की है। इससे पहले वह संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) के दोनों सत्रों में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका था।



गया के लाल ने देशभर में लहराया परचम
गया जिले के नथरागंज स्थित ब्राह्मणी घाट मोहल्ले का नाम अब देशभर में गर्व के साथ लिया जाएगा। यहां के होनहार छात्र शुभम कुमार ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2026 में 330 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) में भी हासिल किए थे 100 प्रतिशत अंक
शुभम की सफलता किसी चमत्कार का परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और समर्पण का नतीजा है। उसने इससे पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2026 के दोनों सत्रों में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी असाधारण क्षमता का परिचय दिया था। तभी से उसे देश के संभावित शीर्ष रैंकधारियों में गिना जा रहा था। अब संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) में शीर्ष स्थान हासिल कर उसने अपनी प्रतिभा पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
Trending Videos


पूरे बिहार के लिए गर्व का मौका
शुभम की इस उपलब्धि ने सिर्फ गया जिले का ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। आमतौर पर देश की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में कोटा, दिल्ली, हैदराबाद और अन्य बड़े शहरों के छात्रों का दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन गया के इस छात्र ने लाखों अभ्यर्थियों को पीछे छोड़कर साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती।

परिणाम आते ही घर पर उमड़ी बधाई देने वालों की भीड़
परिणाम घोषित होते ही ब्राह्मणी घाट मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल बन गया। शुभम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों, शिक्षकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए शुभम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि उसकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए नई प्रेरणा बनेगी।

ये भी पढ़ें:  गर्मी की छुट्टियों में भी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग का नया फरमान

संघर्ष और मेहनत से लिखी सफलता की कहानी
शुभम की उपलब्धि उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण के बल पर उसने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में सर्वोच्च स्थान हासिल कर यह संदेश दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार प्रयास से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed