सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Bengal Cabinet Expansion Former Cricketer Ashok Dinda takes oath in CM Shubhendu Adhikari team

क्रिकेट की पिच से सियासी चौसर तक: पूर्व गेंदबाज CM शुभेंदु की टीम में शामिल, बंगाल में अशोक डिंडा बने मंत्री

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Jun 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। डिंडा मोयना से भाजपा विधायक हैं और उन्हें अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

West Bengal Cabinet Expansion Former Cricketer Ashok Dinda takes oath in CM Shubhendu Adhikari team
अशोक डिंडा - फोटो : Ashok Dinda X
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा पश्चिम बंगाल सरकार का हिस्सा बन गए हैं। डिंडा ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ली। डिंडा पश्चिम बंगाल की मोयना सीट से विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुने गए थे। भाजपा ने लगातार दूसरी बार उन्हें इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था और वह जीत हासिल करने में सफल रहे थे। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई जिसमें डिंडा भी शामिल थे।
Trending Videos

लगातार दूसरी बार मोयना सीट से बने विधायक
डिंडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 2021 में भाजपा से जुड़े थे। डिंडा ने 2021 में मोयना सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के संग्राम कुमार डोलाई को 1260 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि, इस बार उन्होंने अपने जीत का अंत काफी बड़ा कर लिया। डिंडा ने इस बार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के चंदन मंडल को 16241 वोटों के अंतर से मात दी। इस तरह उन्होंने लगातार दूसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी है भाजपा सरकार
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे चार मई को घोषित किए गए थे जिसमें भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की थी। भाजपा ने कुल 208 सीटें जीती, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटें ही जीत सकी थी। इस तरह राज्य में पहली बार मुख्यमंत्री शुभेंदु की अगुआई में भाजपा सरकार बनी थी। अब डिंडा भी इस सरकार का हिस्सा बन गए हैं। डिंडा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। 
विज्ञापन

भारत के लिए खेल चुके हैं डिंडा
अशोक डिंडा ने 2009 में भारत के लिए टी20 में डेब्यू किया था और उन्होंने इस प्रारूप में देश के लिए आखिरी बार 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वहीं, डिंडा ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रारूप में उन्होंने आखिरी मैच खेला। डिंडा को राष्ट्रीय टीम के लिए कभी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वह अलग-अलग टीमों के लिए आईपीएल में खेले। डिंडा ने 13 वनडे मैचों में 12 विकेट लिए, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 17 विकेट लिए। प्रथम श्रेणी की बात करें तो डिंडा ने 116 मैचों में 420 लिए, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 98 मैचों में 151 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed