Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
BCCI Clears Stance on Vaibhav Sooryavanshi as India Debut Talks Gather Pace IPL 2026
{"_id":"6a1d1740f425349528005384","slug":"bcci-clears-stance-on-vaibhav-sooryavanshi-as-india-debut-talks-gather-pace-ipl-2026-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vaibhav Sooryavanshi: क्या वैभव सूर्यवंशी को जल्द मिलेगी टीम इंडिया में जगह? बीसीसीआई ने पहली बार साफ किया रुख","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Vaibhav Sooryavanshi: क्या वैभव सूर्यवंशी को जल्द मिलेगी टीम इंडिया में जगह? बीसीसीआई ने पहली बार साफ किया रुख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:53 AM IST
सार
आईपीएल 2026 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वैभव का भविष्य उज्ज्वल है और बीसीसीआई उन्हें क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उनके बयान के बाद वैभव के जल्द भारतीय टीम में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
1 of 6
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान करने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह का खेल दिखाया, उसके बाद टीम इंडिया में उनके भविष्य को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए। उन्होंने 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पूरे सीजन में गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
2 of 6
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
बीसीसीआई सचिव ने दिया बड़ा संकेत
आईपीएल 2026 के समापन के बाद बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने वैभव की जमकर तारीफ की और उनके भविष्य को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। सैकिया ने कहा, 'यह शानदार सीजन रहा। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी प्रशंसकों ने इस आईपीएल का भरपूर आनंद लिया होगा। लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए आरसीबी को बधाई। वैभव सूर्यवंशी एक बेहतरीन उभरते हुए खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। बीसीसीआई उन्हें क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।' उनके इस बयान को वैभव के लिए बड़े भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।
Trending Videos
3 of 6
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
सबसे युवा ऑरेंज कैप विजेता बने वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह महज 15 साल और 65 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम था, जिन्होंने 2025 में 23 साल 231 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीती थी। वहीं 2023 में शुभमन गिल ने भी युवा उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
देवजीत सैकिया
- फोटो : Instagram
महिला टी20 विश्व कप पर भी बोले सैकिया
आगामी महिला टी20 विश्व कप को लेकर भी बीसीसीआई सचिव ने भरोसा जताया। उन्होंने कहा, 'आने वाले दिनों में यही सबसे बड़ी चुनौती है। भारतीय महिला टीम पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रही है और मुझे उम्मीद है कि वह पिछले साल की तरह इस बार भी शानदार प्रदर्शन दोहराएगी।'
विज्ञापन
5 of 6
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IPL
अनुराग ठाकुर ने भी की आरसीबी की तारीफ
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'मैं आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल जीतने पर बधाई देता हूं। मुकाबला अहमदाबाद में था, लेकिन बड़ी संख्या में आरसीबी के प्रशंसक वहां पहुंचे थे। यह क्रिकेट में शानदार जीत है। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और यह बीसीसीआई की बड़ी उपलब्धि है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।