A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
{"_id":"6a1d1061a4aa73bc6307a2ad","slug":"anushka-sharma-s-heartfelt-post-for-virat-kohli-and-couple-dance-after-rcb-consecutive-ipl-title-wins-hearts-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat-Anushka Photos: ट्रॉफी पर ऐसा क्या लिखा था, जिसे देख हंस पड़े कोहली-अनुष्का और भुवनेश्वर? देखें तस्वीरें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Virat-Anushka Photos: ट्रॉफी पर ऐसा क्या लिखा था, जिसे देख हंस पड़े कोहली-अनुष्का और भुवनेश्वर? देखें तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:23 AM IST
सार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार दूसरे आईपीएल खिताब जीतने के बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के लिए खास पोस्ट साझा की। फाइनल में विराट ने विजयी रन बनाए, जबकि मैच के दौरान दोनों के बीच फ्लाइंग किस का पल भी चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
कोहली और अनुष्का
- फोटो : IANS/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई और विजयी रन भी उनके बल्ले से ही निकले। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अपनी खुशी खास अंदाज में जाहिर की। खिताबी जीत के बाद दोनों के डांस की भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं, जीत के बाद कोहली मैदान पर हर पल अनुष्का के साथ दिखे। दोनों ने साथ में खुशियां बांटीं और भावुक भी नजर आए। ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाने के समय कोहली जब ट्रॉफी पर कुछ पढ़ रहे थे, तो अनुष्का और भुवनेश्वर कुमार हंसी नहीं रोक पाए। आफ्टर मैच पार्टी में दोनों के डांस करने का वीडियो भी सामने आया है।
ट्रॉफी के साथ जश्न मनाती आरसीबी की टीम
- फोटो : BCCI
विराट के लिए अनुष्का का खास पोस्ट
मैच के बाद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर विराट की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पीछे से नजर आ रहे थे और उनकी टी-शर्ट पर लिखा था, 'वन फेल्ट नाइस, यू डिड इट ट्वाइस'। इसका मतलब था, 'एक बार जीतकर अच्छा लगा था, दूसरी बार जीतकर और भी खास महसूस हुआ।' इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

Trending Videos
आर्यमान बिड़ला, रजत, कोहली, अनुष्का, कुमार मंगलम बिड़ला
- फोटो : BCCI
मैदान पर दिखा विराट-अनुष्का का खास पल
फाइनल मुकाबले के दौरान भी विराट और अनुष्का का एक खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का शर्मा ने जैसे ही विराट का अर्धशतक देखा, वह तुरंत खड़ी होकर तालियां बजाने लगीं। विराट की नजर भी वीआईपी बॉक्स में बैठी अनुष्का पर गई और उन्होंने मैदान से ही फ्लाइंग किस भेजा। अनुष्का ने भी मुस्कुराते हुए इस इशारे का जवाब दिया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने इस पल का जोरदार स्वागत किया और यह दृश्य मैच के सबसे चर्चित क्षणों में शामिल हो गया।
इसके बाद मैदान पर आरसीबी की टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अपनी पार्टनर या फिर पत्नी के साथ नजर आ रहे थे। हालांकि, इसमें भी कोहली और अनुष्का ही लाइमलाइट में रहे। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर घूमते दिखे। फिर एक दूसरे के गले भी लगे। फिर सबसे खुशनुमा पल तब था, जब खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए इकट्ठा हुए। खिलाड़ी अपनी पार्टनर्स के साथ ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे। इसी बीच ट्रॉफी पर कुछ पढ़कर कोहली, अनुष्का और भुवनेश्वर हंसने लगे। भुवनेश्वर भी पत्नी नुपुर के साथ पहुंचे थे। क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी भी साथ दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली और अनुष्का
- फोटो : BCCI
लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी आरसीबी
आरसीबी ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया। लंबे समय तक ट्रॉफी का इंतजार करने वाली बेंगलुरु की टीम अब लगातार दो सीजन की चैंपियन बन चुकी है। विराट कोहली पूरे सीजन टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल रहे और फाइनल में भी उन्होंने जिम्मेदारी भरी पारी खेली। विजयी रन बनाकर उन्होंने जीत पर मुहर लगाई और टीम को एक और ऐतिहासिक सफलता दिलाई। तस्वीरें जिनमें विराट, अनुष्का और आरसीबी के बाकी खिलाड़ी ट्रॉफी पर कुछ पढ़कर हंसने लगे, खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि, उनलोगों ने क्या देख, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। नीचे आप वो तस्वीरें देख सकते हैं...

आरसीबी टीम
- फोटो : BCCI
फिल्मों से दूर, लेकिन सुर्खियों में अनुष्का
पेशेवर जीवन की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने 2008 में अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'बैंड बाजा बारात', 'पीके', 'दिल धड़कने दो' और 'संजू' जैसी सफल फिल्मों में काम किया।
उनकी आखिरी प्रमुख फिल्म 'जीरो' थी। बाद में उन्होंने 'कला' में कैमियो भूमिका निभाई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग भी उन्होंने पूरी की थी, हालांकि यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है।