फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खिताबी जीत के पल: पत्नी अनुष्का के साथ जमकर झूमे विराट कोहली, फोटोज में देखें किस तरह चैंपियंस ने मनाया जश्न

Mon, 01 Jun 2026 09:42 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Jun 2026 09:42 AM IST
सार

आरसीबी की खिताबी जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान खिलाड़ियों की पत्नी भी मैदान पर मौजूद रहीं। ना सिर्फ मैदान पर बल्कि टीम होटल में भी जश्न जारी रहा। आइए देखें आरसीबी की जीत के बाद जश्न के पल...

विज्ञापन
RCB vs GT IPL 2026: Royal Challengers Banglore winning moments photos Virat Kohli Anushka Sharma Rajat Patidar
आरसीबी - फोटो : IANS/IPL
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता। आरसीबी तीसरी टीम है जिसने आईपीएल के खिताब का बचाव किया है। आरसीबी की इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। 
loader


गुजरात के सामने डटे रहे कोहली
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के लिए कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने उतरे। वेंकटेश इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से खेलना शुरू किया और गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वेंकटेश और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वेंकटेश 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (1) के विकेट गंवाए। आरसीबी ने 91 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि यहां से गुजरात मैच फंसा सकती है, लेकिन सामने कोहली खड़े थे और उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों का बेहतरीन तरीके से सामना किया। कोहली 42 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।
RCB vs GT IPL 2026: Royal Challengers Banglore winning moments photos Virat Kohli Anushka Sharma Rajat Patidar
जीत का जश्न मनाते आरसीबी के खिलाड़ी - फोटो : IPL
ढोल की धुन पर थिरके आरसीबी के खिलाड़ी
इस खिताबी जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी जश्न में डूबे। आरसीबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें जीत के बाद खिलाड़ी टीम होटल में ढोल की धुन पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। कप्तान रजत पाटीदार काफी देर तक नाचते रहे और जश्न में पूरी तरह डूब गए। इसके बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी जमकर ढोल की धुन पर डांस किया। 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
RCB vs GT IPL 2026: Royal Challengers Banglore winning moments photos Virat Kohli Anushka Sharma Rajat Patidar
कोहली और अनुष्का - फोटो : PTI
कोहली-अनुष्का ने जमकर मनाया जश्न
आरसीबी की ये जीत कोहली के लिए काफी खास रही है। उन्होंने अंत तक टिके रहकर टीम को जीत दिलाई। खिताबी जीत के बाद कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जमकर जश्न मनाया। वहीं, भुवनेश्वर कुमार भी पत्नी और बच्चों के साथ ट्रॉफी पकड़े नजर आए। आरसीबी के खिलाड़ियों ने कोच एंडी फ्लावर को बर्फ से नहला दिया।
 

आइए तस्वीरों में देखें आरसीबी के जीत के पल...
















Photo Credit: PTI/IPL/BCCI

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed