Vaibhav Sooryavanshi: अवॉर्ड सेरेमनी में छाए वैभव सूर्यवंशी, 45 लाख रुपये के साथ जीती ये कार; जानें क्या कहा
आईपीएल 2026 की अवॉर्ड सेरेमनी में वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे। उन्होंने ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन समेत कई पुरस्कार जीते। वैभव को 45 लाख रुपये की कुल इनामी राशि के साथ एक कार भी मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से कहर बरपाया। उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। यही नहीं, शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें सीजन का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) भी चुना गया। इसके अलावा उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी मिला। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव ने 237.3 के स्ट्राइक रेट के साथ सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का पुरस्कार जीता, जबकि पूरे टूर्नामेंट में 72 छक्के लगाकर सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का खिताब भी हासिल किया।
| अवॉर्ड | राशि मिली | खिलाड़ी |
|---|---|---|
| इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये | वैभव सूर्यवंशी |
| सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | कार | वैभव सूर्यवंशी |
| सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये | वैभव सूर्यवंशी |
| ऑरेंज कैप | 10 लाख रुपये | वैभव सूर्यवंशी |
| मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन | 15 लाख रुपये | वैभव सूर्यवंशी |
He came. He entertained. He conquered 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Vaibhav Sooryanashi delivers a season for ages winning the Orange Cap 🧢👑#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/Vzvpm163UE
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार मिलने के बाद वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इंटरव्यू देना उनके लिए बल्लेबाजी से ज्यादा मुश्किल काम है। वैभव ने कहा, 'अच्छा लग रहा है, लेकिन इंटरव्यू देने के कारण थोड़ा दबाव महसूस हो रहा है। सर, मैं आजकल दूध भी नहीं पी रहा हूं।' उनके इस जवाब ने वहां मौजूद दर्शकों और प्रस्तोताओं को भी मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।
वैभव ने कहा कि क्रिकेट में लगातार सफलता हासिल करने के लिए हर मैच में एक जैसी बल्लेबाजी नहीं की जा सकती और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। उन्होंने कहा, 'हर मैच को एक ही तरीके से नहीं खेला जा सकता। आपको हर मुकाबले के हिसाब से अपनी योजना बनानी पड़ती है।' युवा बल्लेबाज ने यह भी स्वीकार किया कि आने वाले समय में फिटनेस उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक होगी। उन्होंने कहा, 'अगर मुझे चोटों से दूर रहना है तो अपनी फिटनेस पर काफी काम करना होगा।'
Where Talent makes the most of Opportunity 🌟
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
1⃣5⃣-year-old Vaibhav Sooryavanshi becomes the youngest recipient of the 𝙀𝙢𝙚𝙧𝙜𝙞𝙣𝙜 𝙋𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙎𝙚𝙖𝙨𝙤𝙣 Award 👏🙇♂️#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/YOtxuhXxKu
वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को भी दिया। उन्होंने कहा कि टीम के भीतर मिला समर्थन उनके आत्मविश्वास को लगातार बढ़ाता रहा। वैभव ने कहा, 'सभी लोग काफी सहयोग करते हैं। सीनियर खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और टीम से जुड़े सभी लोग मेरा समर्थन करते हैं। टीम का माहौल बहुत अच्छा है।'