{"_id":"6a1d227362332e120d0fde86","slug":"ipl-2026-virat-kohli-creates-history-first-player-to-register-600-runs-in-four-straight-ipl-seasons-stats-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड्स की झड़ी: लगातार चौथे सीजन में 600+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली, अपना सबसे तेज पचासा लगाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रिकॉर्ड्स की झड़ी: लगातार चौथे सीजन में 600+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली, अपना सबसे तेज पचासा लगाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:41 AM IST
सार
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया। कोहली ने गुजरात के खिलाफ नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को दोबारा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आइए जानते हैं कोहली ने इस दौरान क्या रिकॉर्ड्स बनाए...
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब को अपने नाम किया। आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को पांच विकेट से हराया। फाइनल मैच में आरसीबी की जीत के नायक विराट कोहली रहे। कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की दमदार पारी खेली और टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। कोहली ने इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : PTI
25 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक
विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में लगाया।
कोहली ने अपना अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में पूरा किया।
यह आईपीएल के फाइनल मुकाबले में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी रहा।
कोहली ने 75 रनों की नाबाद पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए।
विराट का प्रदर्शन इस पूरे सीजन शानदार रहा और वह आरसीबी की तरफ से आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
Trending Videos
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : IANS
इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज
कोहली ने इस सीजन 16 मुकाबलों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 675 रन बनाए। कोहली लगातार चार सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बने। विराट को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया। विराट ने आईपीएल फाइनल में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उन्होंने यह अवॉर्ड 37 साल 207 दिन की उम्र में जीता।
विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के खिलाफ कुल 82 रन बनाए, जो आईपीएल के एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा किसी गेंदबाज के खिलाफ बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। विराट ने फाइनल मुकाबले में वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 27 गेंदों में 62 रन जोड़े। कोहली की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी टीम ने अपने 50 रन सिर्फ 3.3 ओवर में पूरे किए, जो आईपीएल फाइनल का अब तक का सबसे तेज टीम अर्धशतक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
कोहली ने छक्का लगाकर दिलाई जीत
फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस से मिले 156 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 18 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान के खिलाफ यादगार छक्का लगाकर आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाया। आरसीबी आईपीएल में खिताब का बचाव करने वाली महज तीसरी टीम बनी। आरसीबी से पहले यह मुकाम सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने हासिल किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।