सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB captain Rajat Patidar dedicated RCB's second successive IPL 2026 title to Bengaluru stampede victims

RCB vs GT: पाटीदार बोले- IPL खिताब 2025 की भगदड़ में जान गंवाने वाले फैंस को समर्पित, कोहली पर भी बोले कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Jun 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार

आरसीबी ने गुजरात को हराकर लगातार दूसरे साल आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है। खिताबी जीत के बाद रजत पाटीदार ने बंगलूरू भगदड़ में जान गंवाने वाले आरसीबी फैंस को ये जीत समर्पित की।

RCB captain Rajat Patidar dedicated RCB's second successive IPL 2026 title to Bengaluru stampede victims
रजत पाटीदार - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 की खिताब जीत उन फैंस को समर्पित की, जिन्होंने पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में अपनी जान गंवाई थी। आरसीबी ने पिछले साल पहली बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था जिसका जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। टीम के पहुंचने से पहले ही स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। 
Trending Videos

गुजरात को हराकर खिताब का किया बचाव
  • आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर खिताब का बचाव किया और लगातार दूसरी बार आईपीएल की विजेता बनने वाली तीसरी टीम बनी। 
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे। 
  • जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता। 
  • इस जीत के नायक विराट कोहली रहे जिन्होंने अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 75 रनों की मैच विजयी पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को किया याद
जीत के बाद पाटीदार ने उन समर्थकों को याद किया जो 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के एक दिन बाद बंगलूरू में मची भगदड़ में मारे गए थे। पाटीदार ने कहा, 'हम यह ट्रॉफी अपने प्रशंसकों को समर्पित करते हैं। वास्तव में प्रशंसकों को नहीं, बल्कि उन परिवार के सदस्यों को जिन्होंने पिछले साल भगदड़ में अपनी जान गंवाई थी।' अहमदाबाद में भी भारी संख्या में आरसीबी के प्रशंसक मौजूद थे और जीत के बाद पाटीदार ने टीम के 12वें आर्मी का धन्यवाद दिया। पाटीदार ने कहा, एक बार फिर ये आप लोगों के लिए है, आरसीबी फैंस। ‘ए सालानू कप नामदू’ (इस बार भी कप हमारा ही है)।
विज्ञापन

पाटीदार बोले- कोहली हमेशा टीम के लिए मौजूद रहते हैं
पाटीदार का कहना है कि वह विराट कोहली का जितना भी शुक्रिया अदा करें कम है। पाटीदार ने कहा कि उन्होंने न सिर्फ उनकी बल्लेबाजी के तकनीकी पहलुओं पर कीमती सुझाव दिए, बल्कि टीम के सभी जूनियर सदस्यों के लिए एक मजबूत सहारे की तरह खड़े होकर उनका साथ भी दिया। कोहली के बारे में बात करते हुए पाटीदार ने कहा, मैं अपनी बल्लेबाजी को जिस नजरिए से देखता हूं, मैं हमेशा उन चीजों पर काम करने की कोशिश करता हूं जहां मैं सुधार कर सकता हूं, खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ। मुझे कोहली भाई से बहुत मदद मिली। जब भी मैं उन्हें देखता हूं, वे हमेशा टीम और सभी खिलाड़ियों के लिए मौजूद रहते हैं। वे युवा खिलाड़ियों के पास खुद जाते हैं। वह उनके पास जाने में हिचकिचाते नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed