{"_id":"6a1bf19299831235360c809b","slug":"2008-to-2026-ipl-purple-cap-winners-list-check-all-highest-wicket-takers-players-name-rabada-and-bhuvneshwar-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL Purple Cap Winners: भुवनेश्वर नहीं तोड़ पाए ब्रावो का रिकॉर्ड, रबाडा बने रोड़ा; अब तक के पर्पल कैप विजेता","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL Purple Cap Winners: भुवनेश्वर नहीं तोड़ पाए ब्रावो का रिकॉर्ड, रबाडा बने रोड़ा; अब तक के पर्पल कैप विजेता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल इतिहास में सिर्फ चार खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती है। रबाडा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाजी के मामले में सबसे आगे रही है।
आईपीएल 2026
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने जीत लिया है। फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराया। लीग में सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को पर्पल कैप दी जाती है। गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 29 विकेट के साथ शीर्ष पर रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 28 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भुवनेश्वर की कोशिश तीन बार पर्पल कैप जीतने की थी, लेकिन रबाडा उसमें रोड़ा बन गए। 2008 से लेकर अब तक के आईपीएल इतिहास में सिर्फ चार ही खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती हैं। रबाडा का नाम भी उस लिस्ट में शामिल हो गया है। आइए उन सभी के नाम जानते हैं और किस टीम ने सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप अपने नाम किया, उसके बारे में जानते हैं...
Trending Videos
कैसे तय होता पर्पल कैप के विजेता का नाम?
अगर दो गेंदबाजों के बराबर विकेट हैं तो:
गेंदबाज A – इकोनॉमी 7.20
गेंदबाज B – इकोनॉमी 8.10
तो गेंदबाज A पर्पल कैप में आगे रहेगा।
हालांकि, रबाडा ने फाइनल में एक विकेट लेकर इकोनॉमी रेट की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी।
- आमतौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दी जाती है।
- अगर पर्पल कैप की रेस में दो या उससे ज्यादा गेंदबाजों के विकेट बराबर हों, तो आईपीएल में विजेता तय करने के लिए इकोनॉमी रेट देखा जाता है।
- जिस गेंदबाज का पूरे सीजन में इकोनॉमी रेट कम होगा, उसे ऊपर रखा जाएगा यानी उसे तवज्जो दी जाएगी।
- अगर इकोनॉमी भी बराबर हो जाए, तो फिर आमतौर पर बेहतर स्ट्राइक रेट (कम गेंदों में विकेट) देखा जा सकता है।
अगर दो गेंदबाजों के बराबर विकेट हैं तो:
गेंदबाज A – इकोनॉमी 7.20
गेंदबाज B – इकोनॉमी 8.10
तो गेंदबाज A पर्पल कैप में आगे रहेगा।
हालांकि, रबाडा ने फाइनल में एक विकेट लेकर इकोनॉमी रेट की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट
अब तक जिन चार खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा दो-दो बार पर्पल कैप जीती है, उनमें कगिसो रबाडा, ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल शामिल हैं। ब्रावो ने 2013 और 2015 में पर्पल कैप जीती थी। वहीं, भुवी ने 2016 और 2017 में पर्पल कैप अपने नाम की थी। हर्षल ने 2021 और 2024 में पर्पल कैप जीती थी। रबाडा ने इससे पहले 2020 में दिल्ली की टीम रहते हुए पर्पल कैप अपने नाम किया था।
साल के हिसाब से पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट
सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप विजेता खिलाड़ी

| वर्ष | खिलाड़ी | टीम | विकेट |
|---|---|---|---|
| 2008 | सोहेल तनवीर | राजस्थान रॉयल्स | 22 |
| 2009 | आरपी सिंह | डेक्कन चार्जर्स | 23 |
| 2010 | प्रज्ञान ओझा | डेक्कन चार्जर्स | 21 |
| 2011 | लसिथ मलिंगा | मुंबई इंडियंस | 28 |
| 2012 | मोर्ने मोर्कल | दिल्ली डेयरडेविल्स | 25 |
| 2013 | ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 32 |
| 2014 | मोहित शर्मा | चेन्नई सुपर किंग्स | 23 |
| 2015 | ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 26 |
| 2016 | भुवनेश्वर कुमार | सनराइजर्स हैदराबाद | 23 |
| 2017 | भुवनेश्वर कुमार | सनराइजर्स हैदराबाद | 26 |
| 2018 | एंड्रयू टाय | किंग्स इलेवन पंजाब | 24 |
| 2019 | इमरान ताहिर | चेन्नई सुपर किंग्स | 26 |
| 2020 | कगिसो रबाडा | दिल्ली कैपिटल्स | 30 |
| 2021 | हर्षल पटेल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 32 |
| 2022 | युजवेंद्र चहल | राजस्थान रॉयल्स | 27 |
| 2023 | मोहम्मद शमी | गुजरात टाइटंस | 28 |
| 2024 | हर्षल पटेल | पंजाब किंग्स | 24 |
| 2025 | प्रसिद्ध कृष्णा | गुजरात टाइटंस | 25 |
| 2026 | कगिसो रबाडा | गुजरात टाइटंस | 29 |
सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप विजेता खिलाड़ी
| खिलाड़ी | सीजन | कुल पर्पल कैप |
|---|---|---|
| कगिसो रबाडा | 2020, 2026 | 2 |
| ड्वेन ब्रावो | 2013, 2015 | 2 |
| भुवनेश्वर कुमार | 2016, 2017 | 2 |
| हर्षल पटेल | 2021, 2024 | 2 |
| सोहेल तनवीर | 2008 | 1 |
| आरपी सिंह | 2009 | 1 |
| प्रज्ञान ओझा | 2010 | 1 |
| लसिथ मलिंगा | 2011 | 1 |
| मोर्ने मोर्कल | 2012 | 1 |
| मोहित शर्मा | 2014 | 1 |
| एंड्रयू टाय | 2018 | 1 |
| इमरान ताहिर | 2019 | 1 |
| युजवेंद्र चहल | 2022 | 1 |
| मोहम्मद शमी | 2023 | 1 |
| प्रसिद्ध कृष्णा | 2025 | 1 |
कौन सी टीम है इस मामले में नंबर-1?
जिस टीम के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप जीती है, वह है- चेन्नई सुपर किंग्स। सीएसके के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा चार बार पर्पल कैप अपने नाम की है। 2013 और 2015 में ब्रावो के अलावा 2014 में मोहित शर्मा और 2019 में इमरान ताहिर ने सीएसके में रहते पर्पल कैप अपने नाम की थी। इसके बाद लिस्ट में गुजरात टाइटंस का नाम आता है, जिन्होंने तीन बार यह अवॉर्ड जीता है। फिर डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स, पंजाब (किंग्स 11/किंग्स), सनराइजर्स हैदराबाद का नाम आता है। इनके खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती है।

| टीम | कुल पर्पल कैप | खिलाड़ी (साल) |
|---|---|---|
| चेन्नई सुपर किंग्स | 4 | ड्वेन ब्रावो (2013, 2015),
मोहित शर्मा (2014), इमरान ताहिर (2019) |
| गुजरात टाइटंस | 3 | मोहम्मद शमी (2023),
प्रसिद्ध कृष्णा (2025) कगिसो रबाडा (2026) |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 2 | भुवनेश्वर कुमार (2016, 2017) |
| डेक्कन चार्जर्स | 2 | आरपी सिंह (2009),
प्रज्ञान ओझा (2010) |
| पंजाब किंग्स | 2 | एंड्रयू टाय (2018),
हर्षल पटेल (2024) |
| राजस्थान रॉयल्स | 2 | सोहेल तनवीर (2008),
युजवेंद्र चहल (2022) |
| मुंबई इंडियंस | 1 | लसिथ मलिंगा (2011) |
| दिल्ली कैपिटल्स | 1 | कगिसो रबाडा (2020) |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 1 | हर्षल पटेल (2021) |