{"_id":"6a1c863124b51d544a033467","slug":"ipl-2026-rcb-vs-gt-final-result-royal-challengers-bengaluru-vs-gujarat-titans-key-highlights-analysis-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB ने फिर जीती ट्रॉफी: लगातार दो खिताब जीतने वाली तीसरी टीम, 13वीं बार क्वालिफायर-1 की विजेता ही बनी चैंपियन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB ने फिर जीती ट्रॉफी: लगातार दो खिताब जीतने वाली तीसरी टीम, 13वीं बार क्वालिफायर-1 की विजेता ही बनी चैंपियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सार
विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के दम पर आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया। आरसीबी खिताब का बचाव करने में सफल रही। आरसीबी तीसरी ऐसी टीम है जो अपने खिताब का बचाव कर सकी है।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Final: फाइनल में लगा ग्लैमर का तड़का, अनुष्का-मृणाल और पूजा हेगड़े ने बढ़ाया अहमदाबाद का पारा; PHOTOS
ये भी पढ़ें: IPL 2026: पहली बार किसी सीजन में तीन बल्लेबाजों ने बनाए 700+ रन, गिल-सुदर्शन की जोड़ी चमकी; वैभव का दिखा दम
ये भी पढ़ें: मैच के दौरान क्यों बिफरे कोहली?: कैच आउट के फैसले पर आगबबूला हुए विराट, कैसे मिला जीवनदान; जानें पूरा मामला
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। आरसीबी ने इस तरह लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया और वह टूर्नामेंट के इतिहास की चौथी सबसे सफल टीम बन गई। आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता।
Trending Videos
आरसीबी
- फोटो : IPL/BCCI
छक्का लगाकर कोहली ने दिलाई जीत
आरसीबी के लिए एक बार फिर विराट कोहली जीत के हीरो बनकर उभरे। कोहली 42 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली अंत तक टिके रहे और उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के लिए कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने उतरे। वेंकटेश इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से खेलना शुरू किया और गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वेंकटेश और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वेंकटेश 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (1) के विकेट गंवाए। आरसीबी ने 91 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि यहां से गुजरात मैच फंसा सकती है, लेकिन सामने कोहली खड़े थे और उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों का बेहतरीन तरीके से सामना किया। गुजरात के लिए राशिद खान ने दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अरशद खान को एक-एक विकेट मिला।

सीएसके-मुंबई के क्लब में शामिल आरसीबी
- आरसीबी की टीम इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के एलीट क्लब में शामिल हो गई है।
- आरसीबी तीसरी टीम बनी है जिसने आईपीएल में लगातार दो खिताब जीते हैं।
- आरसीबी ने 2025 और 2026 सीजन का खिताब अपने नाम किया।
- वहीं, सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010 और 2011 में खिताब का बचाव किया था। वहीं, मुंबई ने रोहित शर्मा की अगुआई में 2019 और 2020 का खिताब जीता था।
आरसीबी फिर चैंपियन
- फोटो : ANI
आईपीएल की चौथी सफल टीम
आरसीबी आईपीएल की चौथी सफल टीम बन गई है। आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड सीएसके और मुंबई इंडियंस के नाम है। इन दोनों टीमों ने पांच-पांच खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) तीन बार इस टूर्नामेंट की विजेता बन चुकी है। अब आरसीबी दो ट्रॉफी के साथ चौथी सफल टीम बन गई है।

एक ही वेन्यू पर दो फाइनल जीतने वाली तीसरी टीम
आरसीबी की टीम ने अपने दोनों आईपीएल खिताब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही जीते हैं। वह तीसरी ऐसी टीम है जिसने एक ही वेन्यू पर दो बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। आरसीबी से पहले मुंबई इंडियंस ने कोलकाता में 2013 और 2015, हैदराबाद में 2017 और 2019 में खिताब जीते थे। वहीं, केकेआर ने 2012 और 2014 में चेन्नई के मैदान पर आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

16 में से 13वीं बार क्वालिफायर-1 की विजेता ने जीता खिताब
दिलचस्प बात यह है कि 2011 में प्लेऑफ प्रारूप आने के बाद 16 में से 13वीं बार क्वालिफायर-1 की विजेता टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। आरसीबी ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहकर क्वालिफायर-1 में पहुंची थी। आरसीबी ने उस मैच में भी गुजरात को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। अब फाइनल में भी आरसीबी ने गुजरात को मात दी।

गुजरात की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
इससे पहले, आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के मददगार मानी जाती है, लेकिन गुजरात के बल्लेबाज इस पिच पर संघर्ष करते नजर आए। सिर्फ वाशिंगटन सुंदर ही बड़ी पारी खेल सके जिन्होंने खुद को मिले जीवनदान का फायदा उठाया और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। गुजरात की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के आधे बल्लेबाज 100 से भी कम के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। गुजरात का शीर्ष क्रम उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है, लेकिन इस मैच में शीर्ष तीन बल्लेबाज फ्लॉप साबित रहे। सुंदर 37 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के चार बल्लेबाज तो दहाई अंक तक ही नहीं पहुंच सके। आरसीबी की ओर से रासिख सलाम डार ने तीन विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले। वहीं, क्रुणाल पांड्या को एक विकेट मिला।