सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Who Is Kushal Bhurtel? Nepal Star Enters Record Books With Six Sixes in an Over

कौन हैं कुशल भुर्तेल?: नेपाल के बल्लेबाज ने एक ओवर में जड़े छह छक्के, युवराज-पोलार्ड की फहरिस्त में हुए शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 01 Jun 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

नेपाल के बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने एशियन गेम्स क्वालिफायर में चीन के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बने। भुर्तेल ने 43 गेंदों में 129 रन की विस्फोटक पारी खेलकर नेपाल को 221 रन की बड़ी जीत दिलाई।

Who Is Kushal Bhurtel? Nepal Star Enters Record Books With Six Sixes in an Over
भुर्तेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

नेपाल के स्टार बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने एशियन गेम्स क्वालिफायर में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें क्रिकेट इतिहास की खास सूची में शामिल कर दिया। सिंगापुर नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर चीन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भुर्तेल ने एक ही ओवर की छह वैध गेंदों पर लगातार छह छक्के जड़ दिए। उन्होंने चीन के बाएं हाथ के स्पिनर चेन झुओ यूए के ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दुनिया के सिर्फ छठे खिलाड़ी बन गए।
Trending Videos

कौन हैं कुशल भुर्तेल?
कुशल भुर्तेल नेपाल क्रिकेट टीम के प्रमुख सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। 1997 में जन्मे भुर्तेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पिछले कुछ वर्षों में नेपाल क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई, जब लगातार मैचों में शानदार प्रदर्शन कर नेपाल को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाईं। दाएं हाथ के बल्लेबाज भुर्तेल सीमित ओवरों के क्रिकेट में तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं और नेपाल की बल्लेबाजी इकाई की रीढ़ माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज सिंह वाले क्लब में हुई एंट्री
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा सबसे पहले भारतीय दिग्गज युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ किया था। अब भुर्तेल का नाम इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गया है, जिसमें कीरोन पोलार्ड, दीपेंद्र सिंह एयरी, डेरियस विसर और मनन बशीर जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि भुर्तेल यह उपलब्धि हासिल करने वाले नेपाल के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले उनके साथी खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2024 में कतर के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

43 गेंदों में ठोके 129 रन
छह छक्कों के इस धमाके के अलावा भुर्तेल ने पूरे मैच में चीन के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों में 129 रन की विस्फोटक पारी खेली और नेपाल को 20 ओवर में 313/2 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।

नेपाल ने दर्ज की 221 रन की बड़ी जीत
भुर्तेल की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मिले 314 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चीन की टीम पूरी तरह दबाव में दिखी। चीनी बल्लेबाज नेपाली गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम सिर्फ 92 रन पर सिमट गई। इस तरह नेपाल ने 221 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर एशियन गेम्स क्वालिफायर का शानदार आगाज किया। इस जीत के नायक कुशल भुर्तेल रहे, जिनकी रिकॉर्डतोड़ पारी लंबे समय तक क्रिकेट प्रशंसकों को याद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed