सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Two types of weather in Bihar, heat in many districts including Patna; Rain alert in Kosi-Simanchal

Bihar: बिहार में दो तरह का मौसम, पटना समेत कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान; कोसी-सीमांचल में बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 01 Jun 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है। किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Bihar: Two types of weather in Bihar, heat in many districts including Patna; Rain alert in Kosi-Simanchal
बिहार में दो तरह का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में दो तरह का मौसम फिर से हो गया है। पिछले 24 घंटे से बिहार का मौसम बदल गया है। पटना समेत कई जिलों में गर्मी बढ़ गई है। लोगों फिर से एसी और कूलर चलाने के लिए मजबूर हैं। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। उधर, कोसी-सीमांचल के जिलों में भी गर्मी पड़ रही है लेकिन मौसम विभाग ने वहां बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने एक जून सुबह से दो जून तक के लिए बिहार के सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य के अधिकांश जिलों को ग्रीन श्रेणी में रखा गया है, जहां किसी विशेष मौसम चेतावनी की आवश्यकता नहीं बताई गई है।


इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है। इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चल सकती है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
जारी चेतावनी के अनुसार प्रभावित जिलों में झोंकेदार हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। वज्रपात की आशंका को देखते हुए किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य
पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण समेत राज्य के अधिकांश जिलों को ग्रीन श्रेणी में रखा गया है। इन जिलों में फिलहाल किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

आठ डिग्री तक बढ़ सकता है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में अधिकतम तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में अधिक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर और दक्षिण-मध्य भाग के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। बारिश की सबसे अधिक मात्रा समस्तीपुर में 15 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा बहादुरगंज में 9 मिमी, सिकटा में 8.6 मिमी, फारबिसगंज में 8.2 मिमी तथा ढाका और नरकटियागंज में 6.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Bihar : विवादित बयान मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की आज पेशी, गायब कागजात पर वकील ने पुलिस को घेरा

पिछले 24 घंटे में कैमूर रहा सबसे गर्म
राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस कैमूर (भभुआ) में दर्ज किया गया। बिहार का अधिकतम तापमान 31.6 से 37.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी और मध्य बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पूर्वी बिहार में तापमान लगभग स्थिर रहा।

वाल्मीकिनगर में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान
न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण) में दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 22.6 से 31.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिम और मध्य बिहार के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक हवा की गति नालंदा जिले में दर्ज की गई, जहां हवाएं 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed