Bihar : नीतीश कुमार के बदले-बदले तेवर, कभी विजय चौधरी तो कभी संजय झा को बुलावा, सियासी गलियारों में हलचल तेज
Bihar : पूर्व सीएम नीतीश कुमार की एक्टिविटी से चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगता है। राजनीतिक पंडित अटकलें लगाने लगते हैं। उक्त घटना के मायने निकालने लगते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। अचानक संजय झा को कहा- मेरे आवास पर चले आईए। फिर समय भी बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीतीश कुमार जिंदाबाद... नीतीश कुमार जिंदाबाद... के नारों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक अपने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर नीतीश कुमार ने हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए हाथ जोड़े और कहा, सब ठीक है... सब ठीक है। इसके बाद उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की तरफ इशारा किया और मुस्कुराते हुए कहा कि आप 10 बजे नहीं, मेरे आवास पर साढ़े 10 बजे आइए। आपसे बात करनी है। नीतीश कुमार का यह अंदाज और उनके हालिया फैसले अब बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं।
बढ़ती मुलाकातों से चढ़ने लगा है सियासी पारा
राजनीतिक हलकों में कयासों का दौर इसलिए भी गर्म है क्योंकि नीतीश कुमार पिछले दो दिनों से लगातार अपने करीबी नेताओं के साथ मुलाक़ात कर रहे हैं। पहले दिन उन्होंने मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की और उनसे कहा था कि शाम को आइएगा और एक-एक चीज बताइएगा कि क्या-क्या चल रहा है। विजय कुमार चौधरी से बातचीत करने के ठीक दूसरे दिन उन्होंने अपने सबसे खास सिपहसालार संजय झा को सुबह के बजाय सीधे अपने आवास पर साढ़े 10 बजे मिलने का वक्त दे दिया। इस तरह लगातार दो दिनों में जदयू के दो सबसे बड़े चेहरों को तलब किए जाने के बाद राजनीतिक जानकार बिहार के अंदर चल रही किसी बड़ी सियासी हलचल को टटोलने में जुट गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार में बंगला पॉलिटिक्स, मंत्री का छलका दर्द; कहा- दलित का बेटा हूं, इसलिए खाली नहीं हो रहा आवास
...या सिर्फ फीडबैक ले रहे हैं नीतीश?
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों के अलग-अलग दावे हैं। कुछ जानकारों का मानना है कि इसके पीछे कोई बड़ा सियासी उलटफेर नहीं, बल्कि सामान्य प्रशासनिक और दलीय कामकाज है। इस संबंध में कुछ विश्लेषकों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संगठन और सरकार पर अपनी पकड़ को और मजबूत रखना चाहते हैं, ताकि उन तक जमीनी स्तर की खबरें और फीडबैक पूरी रफ्तार से पहुंचते रहें। यही वजह है कि वे खुद सक्रिय होकर अपने भरोसेमंद नेताओं को बुला रहे हैं ताकि सरकार और संगठन की एक-एक गतिविधि की पूरी जानकारी ले सकें।यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राबड़ी देवी को 15 दिन के अंदर खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला, सरकार ने दे दिया अल्टीमेटम