सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   two friends died in road accident who went to join computer class today people block road Muzaffarpur Bihar

Bihar: कंप्यूटर क्लास जाने निकले थे दो दोस्त, रास्ते में मौत ने रोका सफर! बस की टक्कर से दोनों की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अरम उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में कंप्यूटर क्लास जाने के दौरान बाइक और बस की आमने-सामने टक्कर में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

two friends died in road accident who went to join computer class today people block road Muzaffarpur Bihar
हादसे के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक बाइक से कंप्यूटर क्लास करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की एक बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध जताया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतकों की पहचान सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के हरहिंया गांव निवासी बैजू पंडित के पुत्र राजन कुमार और मद्येयपुर निवासी कन्हाई पांडेय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई।



खुटौना मोड़ पर हुआ भीषण हादसा
घटना मुजफ्फरपुर-शिवहर एसएच की है, जहां खुटौना मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बस की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर क्लास के लिए निकले थे दोनों दोस्त
परिजनों ने बताया कि दोनों युवक एक ही बाइक से घर से कंप्यूटर क्लास करने के लिए मीनापुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार बस मुजफ्फरपुर से शिवहर की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार दोनों युवक शिवहर की तरफ से मीनापुर आ रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos


'बाइक की रफ्तार कम थी, बस ने मारी टक्कर'
परिजनों का आरोप है कि बाइक की रफ्तार काफी कम थी, लेकिन खुटौना मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से नाराज लोगों ने मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ये भी पढ़ें: आधी रात खूनी खेल, परिवार पर धारदार हथियार से वार, बेटी की मौत; जिंदगी-मौत से जूझ रहे माता-पिता समेत चार

पुलिस ने संभाला मोर्चा 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सड़क जाम हटाने की अपील की तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed