सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar SP Takes Action Against Female Station In charge in Vaishali hajipur

Bihar: कोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी! एसपी ने महिला थानाध्यक्ष निलंबित, जानें क्या है मामला?

न्यूज डेस्क्, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: वैशाली की महिला थाना अध्यक्ष अदिति कुमारी को न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने के आरोप में निलंबित कर पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है। आरोप है कि एक बालिग युवती को न्यायालय के निर्देशानुसार उसके पति को सौंपने के बजाय उसके माता-पिता को सौंप दिया गया था।  

Bihar SP Takes Action Against Female Station In charge in Vaishali hajipur
महिला थाना प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले की महिला थाना अध्यक्ष अदिति कुमारी पर वैशाली एसपी द्वारा कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। बताया गया कि वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से एक बालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था। न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार युवती को उसके पति को सौंपा जाना था, लेकिन महिला थाना अध्यक्ष एवं लालगंज थाना के अनुसंधानकर्ता द्वारा युवती को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। 



डीएसपी ने जांच में मामले को सही पाया
इसके बाद इस बात की जानकारी न्यायालय को मिली। न्यायालय के निर्देश पर वैशाली एसपी ने साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी चांदनी सुमन को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया। डीएसपी ने जांच में मामले को सही पाया। इसके बाद वैशाली एसपी द्वारा थाना अध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद वैशाली एसपी ने थाना अध्यक्ष को निलंबित कर पुलिस लाइन क्लोज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश से शुरू हुई कार्रवाई की पूरी कहानी
मामले की शुरुआत लालगंज थाना क्षेत्र से बरामद की गई एक बालिग युवती से जुड़ी थी। न्यायालय के आदेश के अनुसार युवती को उसके पति के सुपुर्द किया जाना था, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। इसी को लेकर मामला न्यायालय तक पहुंचा और विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Trending Videos


डीएसपी जांच में सामने आईं विभागीय त्रुटियां
न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक वैशाली ने पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) चांदनी सुमन को मामले की जांच सौंपी। जांच के दौरान उपलब्ध अभिलेखों, साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर महिला थाना अध्यक्ष की भूमिका में प्रथम दृष्टया विभागीय स्तर की त्रुटियां पाई गईं।

स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुआ पुलिस विभाग
जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद आरोपों के संबंध में अदिति कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। हालांकि उनके द्वारा दिए गए जवाब को विभाग ने संतोषजनक नहीं माना। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

ये भी पढ़ें: BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी विवाद में ट्विस्ट! अब बेटे ने खोले घर के राज, मां पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

एसपी ने बताया क्यों किया गया पुलिस लाइन क्लोज?
वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि लालगंज क्षेत्र की एक बालिग अपहृता युवती को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार बरामद कर उसके पति को लालगंज थाना के अनुसंधानकर्ता द्वारा सुपुर्द किया गया था। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष पु०अ०नि० अदिति कुमारी द्वारा विधिसम्मत प्रक्रिया एवं युवती की इच्छा का समुचित परीक्षण किए बिना उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। माननीय न्यायालय द्वारा मामले की विस्तृत जांच का निर्देश दिए जाने के बाद कराई गई जांच में विभागीय त्रुटियां सामने आईं। निष्पक्ष जांच एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन क्लोज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed