सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   notorious shooter killed in gang war he accused in many famous murders Muzaffarpur Bihar

Bihar: आइकॉन टावर में गोलियों की गूंज, कुख्यात शूटर गोविंद को दौड़ाकर भूना; कई चर्चित हत्याकांडों का था आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के आइकॉन टावर में कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की घात लगाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उस पर आधा दर्जन से अधिक गोलियां दागीं। गोविंद कई चर्चित हत्याकांडों का आरोपी था। पुलिस गैंगवार और पुरानी रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

notorious shooter killed in gang war he  accused in many famous murders Muzaffarpur Bihar
कुख्यात शूटर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी स्थित आइकॉन टावर में रविवार रात करीब 10 बजे गैंगवार में जिले के कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए दो शूटरों ने सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उस पर आधा दर्जन से अधिक गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने के बाद गोविंद ने कुछ दूर तक भागने का प्रयास किया, लेकिन अपराधियों ने उसे खदेड़कर फिर गोलियां मार दीं। बताया जा रहा है कि वह पटना से लौटकर अपने फ्लैट में पहुंचा ही था कि उस पर हमला कर दिया गया।





सीढ़ियों पर बिछा था मौत का जाल
कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा आइकॉन टावर के एक फ्लैट में किराए पर रहता था। रविवार रात करीब 10 बजे वह पटना से अपनी कार से लौटा था। कार से उतरकर जैसे ही वह सीढ़ियों के रास्ते फ्लैट की ओर बढ़ा, पहले से घात लगाए दो शूटरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद गोविंद तेजी से नीचे भागा और बचाव में एक कुर्सी उठाकर शूटरों की ओर फेंकी, लेकिन तब तक उसे आधा दर्जन से अधिक गोलियां लग चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मेयर हत्याकांड से लेकर कई सनसनीखेज मामलों में था नाम
आपको बता दें कि मारा गया गोविंद शर्मा एक कुख्यात शूटर था और एक बड़े गैंग के लिए काम करता था। वह मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी था, जिसमें एके-47 से गोलियां बरसाकर हत्या की गई थी। इसके अलावा प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में भी वह तीन अन्य शूटरों के साथ शामिल था। हाल ही में वह पटना से लौटने के दौरान सैकड़ों गोलियों के साथ मुशहरी थाना क्षेत्र में गिरफ्तार हुआ था और जेल भेजा गया था। कुछ समय पहले ही वह जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
Trending Videos


'पहले से इंतजार कर रहे थे हमलावर'
मुजफ्फरपुर के कल्याणी रोड स्थित आइकॉन टावर के गार्ड रामानंद सिंह के मुताबिक, हत्यारे पहले से ही गोविंद का इंतजार कर रहे थे। गोविंद शर्मा के पहुंचने की सूचना मिलते ही सीढ़ियों पर घात लगाए बैठे शूटरों ने हमला बोल दिया। गार्ड ने हथियारबंद बदमाशों को देखा था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद गार्ड ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी गई।

हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र और कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए डीआईयू और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के बदले-बदले तेवर, कभी विजय चौधरी तो कभी संजय झा को बुलावा, सियासी गलियारों में हलचल तेज

पुलिस कई एंगल से कर रही जांच
मुजफ्फरपुर पुलिस इस हत्या के पीछे गैंगवार की आशंका जता रही है। पुलिस का मानना है कि वर्चस्व की लड़ाई या पुरानी रंजिश भी हत्या की वजह हो सकती है। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फरार शूटरों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। गार्ड और अन्य लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से कई खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed