सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Yogi on Surya Murder said Stabbing in guise of friendship not be tolerated delivers a stern message

CM Yogi on Surya Murder: सीएम योगी बोले- दोस्ती की आड़ में नहीं चलेगी छुरेबाजी; दिया सख्त संदेश

माई सिटी रिपोर्टर, बिजनौर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 01 Jun 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद की घटना ने समाज को झकझोर दिया है। यदि कोई अपने बच्चों को सही दिशा नहीं दे पा रहा है तो यह उसकी जिम्मेदारी में बड़ी चूक है। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनाएं हमेशा सामान्य और कानून का पालन करने वाले नागरिकों के साथ हैं।

Yogi on Surya Murder said Stabbing in guise of friendship not be tolerated delivers a stern message
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड का जिक्र करते हुए कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोस्ती के नाम पर हिंसा और छुरेबाजी जैसी घटनाएं किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं।

Trending Videos

गाजियाबाद की घटना ने झकझोर दिया
सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद की यह घटना बेहद दुखद है और इसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि यदि माता-पिता अपने बच्चों को सही संस्कार और दिशा देने में असफल रहते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा कानून का सम्मान करने वाले आम नागरिकों के साथ खड़ी है। वहीं, कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले और समाज में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी आपराधिक घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

बिजनौर दौरे पर सीएम योगी
बता दें कि सीएम योगी सोमवार को बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ क्षेत्र के आलमपुर गांवड़ी गांव पहुंचे। दोपहर करीब 1:55 बजे उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा, जहां बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल के निकट लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विदुर ब्रांड उत्पादों, कृषि एवं उद्यानिकी प्रदर्शनी, ऊर्जा विकास से जुड़े स्टॉलों तथा पुलिस विभाग की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रेरणा कैफे का उद्घाटन भी किया।

पाकिस्तान से विस्थापित शरणार्थियों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए शरणार्थी परिवारों और पूर्व सैनिक परिवारों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान कृषकों और पूर्व सैनिकों को अधिकार पत्र एवं खतौनी का वितरण किया गया। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया।

अपराधी प्रवृत्तियों से सख्ती से निपटना भी आवश्यक
सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अहिंसा और करुणा मानवता के आभूषण हैं, लेकिन समाज और राष्ट्र के सामने दुष्ट एवं अपराधी प्रवृत्तियों से सख्ती से निपटना भी आवश्यक है। भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सज्जनों की रक्षा और दुष्कर्मियों के दमन के लिए दृढ़ता जरूरी है।

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त रुख 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग सामान्य नागरिकों, गरीबों, महिलाओं और समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों के प्रति भी सख्त रुख अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कानून का शासन सर्वोपरि है और अपराध और अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा दूर-दराज से आए हजारों लोगों ने भाग लिया। सभास्थल के आसपास लंबी दूरी तक वाहनों की कतारें देखी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed