Bijnor: मेला देखकर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, नवविवाहिता की मौत, चार गंभीर
बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में मेले से घर लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार माह पहले विवाहिता बनी अमीषा की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव जैतरा निवासी नंदराम सिंह पाल के अनुसार उनका पुत्र राहुल, पुत्रवधू अमीषा, पुत्रियां नेहा और पूजा तथा पत्नी उर्मिला रविवार रात मेले से लौट रहे थे। रात करीब 11:45 बजे केनरा बैंक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने बताया कि अमीषा की शादी फरवरी 2026 में ही हुई थी। शादी को कुछ ही महीने हुए थे और परिवार खुशियों में डूबा था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
आर्थिक मदद की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, जिससे इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है।
ग्राम प्रधान सुनीता चौहान का कहना है कि मेले के आयोजन के लिए ग्राम पंचायत से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने दावा किया कि अव्यवस्थाओं को लेकर पहले भी प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मेला स्थल पर सुरक्षा और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। उनका कहना है कि सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग और भीड़भाड़ के कारण हादसे की आशंका पहले से बनी हुई थी।