सब्सक्राइब करें

UP: बिजनौर में मुख्यमंत्री की जनसभा में जुटी भीड़, गाय, कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं पर दिया बड़ा संदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jun 2026 05:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के आलमपुर गांवड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए गौ संरक्षण, कानून व्यवस्था, विकास योजनाओं और शरणार्थी परिवारों के मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Visits Bijnor, Highlights Cow Protection, Law and Order and Welfare Schemes
बिजनौर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर जिले के आलमपुर गांवड़ी पहुंचे। दोपहर करीब एक बजकर पचपन मिनट पर उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया।





मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार विदुर ब्रांड उत्पादों, कृषि एवं उद्यानिकी प्रदर्शनी, ऊर्जा विकास से जुड़े स्टालों तथा पुलिस विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रेरणा कैफे का उद्घाटन भी किया।

CM Yogi Adityanath Visits Bijnor, Highlights Cow Protection, Law and Order and Welfare Schemes
सीएम योगी का बिजनौर दौरा - फोटो : अमर उजाला

शरणार्थी परिवारों और पूर्व सैनिकों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए परिवारों और पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान किसानों और पूर्व सैनिकों को अधिकार पत्र तथा खतौनी वितरित की गई। उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया और लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

Trending Videos
CM Yogi Adityanath Visits Bijnor, Highlights Cow Protection, Law and Order and Welfare Schemes
बिजनौर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

'गाय को हमने माता माना है, पशु नही'
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन मां और संतान के रिश्ते को किसी घोषणा की आवश्यकता नहीं होती।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और वह आस्था तथा संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जैसे गंगा को माता कहा जाता है, उसी प्रकार गौ माता भी भारतीय जीवन और परंपरा का महत्वपूर्ण आधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Visits Bijnor, Highlights Cow Protection, Law and Order and Welfare Schemes
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

अपराधियों को चेतावनी, कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश
मुख्यमंत्री ने हाल की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराध और अराजकता को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज में भय का वातावरण पैदा करते हैं या सामान्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदना हमेशा कानून का पालन करने वाले नागरिकों, गरीबों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के साथ है। समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कानून का शासन सर्वोपरि है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Visits Bijnor, Highlights Cow Protection, Law and Order and Welfare Schemes
बिजनौर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विकास योजनाओं को बताया सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि जाति, क्षेत्र, भाषा और मत के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया गया तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed