सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM Yogi Bijnor Visit: CM Yogi Reacts to Ghaziabad Encounter, Urges Parents to Guide Their Children

CM Yogi In Bijnor: गाजियाबाद मुठभेड़ पर मुख्यमंत्री योगी बोले- औलाद को न समझाने वाले कर रहे बड़ी गलती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jun 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर के आलमपुर गांवड़ी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। मंच से गाजियाबाद मुठभेड़ पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश, बोले- औलाद को न समझाने वाले कर रहे बड़ी गलती

 

CM Yogi Bijnor Visit: CM Yogi Reacts to Ghaziabad Encounter, Urges Parents to Guide Their Children
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ क्षेत्र के आलमपुर गांवड़ी गांव में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। दोपहर करीब 1:55 बजे उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा, जहां बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल के निकट लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विदुर ब्रांड उत्पादों, कृषि एवं उद्यानिकी प्रदर्शनी, ऊर्जा विकास से जुड़े स्टॉलों तथा पुलिस विभाग की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रेरणा कैफे का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर में शाकंभरी धाम पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा का कड़ा घेरा, पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट 
विज्ञापन
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए शरणार्थी परिवारों और पूर्व सैनिक परिवारों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान कृषकों और पूर्व सैनिकों को अधिकार पत्र एवं खतौनी का वितरण किया गया। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया।

दोपहर करीब 2:20 बजे मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे। उनके आगमन पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

गाजियाबाद मुठभेड़ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग अपनी औलाद को सही रास्ता नहीं दिखा पा रहे हैं, वे भारी गलती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदना हमेशा सामान्य और कानून का पालन करने वाले नागरिकों के साथ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि जाति, क्षेत्र, भाषा अथवा मत के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया गया और सभी को समान रूप से सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उन्होंने कहा कि अहिंसा और करुणा मानवता के आभूषण हैं, लेकिन समाज और राष्ट्र के सामने दुष्ट एवं अपराधी प्रवृत्तियों से सख्ती से निपटना भी आवश्यक है। भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सज्जनों की रक्षा और दुष्कर्मियों के दमन के लिए दृढ़ता जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग सामान्य नागरिकों, गरीबों, महिलाओं और समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनते हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों के प्रति भी सख्त रुख अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कानून का शासन सर्वोपरि है तथा अपराध और अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा दूर-दराज से आए हजारों लोगों ने भाग लिया। सभास्थल के आसपास लंबी दूरी तक वाहनों की कतारें देखी गईं।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 

पांच बार टला मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का यह दौरा पहली बार नौ अप्रैल को प्रस्तावित हुआ था। इसके बाद 13 अप्रैल, दो मई, नौ मई और 30 मई की तारीखें भी तय हुईं, लेकिन विभिन्न कारणों से कार्यक्रम स्थगित होता रहा। लगातार बदलती तारीखों के बावजूद स्थानीय प्रशासन और आयोजक तैयारियों में जुटे रहे। कार्यक्रम के लिए लगाया गया पंडाल भी 51 दिनों तक यथावत खड़ा रहा। आखिरकार सोमवार को मुख्यमंत्री का दौरा संभव हो सका।

सुबह से लागू रहेगा रूट डायवर्जन
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अफजलगढ़ क्षेत्र में सुबह आठ बजे से विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई है। हल्के और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

धामपुर, अफजलगढ़, रेहड़, जसपुर और काशीपुर मार्गों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और जांच की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed