सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tiles fell again from the under-construction railway station building.

Bijnor News: निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन भवन से फिर गिरी टाइल्स

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Tiles fell again from the under-construction railway station building.
धामपुर रेलवे स्टेशन पर टाईल गिरने के बाद मरम्मत कार्य करते कर्मचारी स्रोत नागरिक - फोटो : अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
धामपुर। रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन से लगातार टाइल्स गिरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की देर रात रेलवे स्टेशन भवन के मुख्य द्वार के ऊपरी हिस्से में लगी टाइल्स नीचे गिर गई। हादसे के दौरान परिसर में मौजूद यात्री बाल-बाल बच गए। कर्मचारियों ने आनन-फानन में देर रात ही मरम्मत कार्य करते हुए नई टाइल्स लगा दी।
Trending Videos

बता दें कि रेलवे स्टेशन के नवीन भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। समय- समय पर विभाग के आला अधिकारी भी निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता की देखरेख कर रहे हैं। बावजूद इसके स्टेशन पर बीते 11 दिनों में पत्थर गिरने की यह तीसरी घटना हो चुकी है। इससे पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर दो बार पत्थर व टाइल्स टूटकर गिर चुके हैं। गनीमत रही कि हादसों में किसी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य राघव शरण गोयल ने कहा कि रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन से पत्थर, टाइल्स गिरने की घटनाएं बेहद चिंता का विषय है। वह और सलाहकार समिति के सदस्य सामूहिक रूप से रेलवे मुरादाबाद मंडल के उच्च अधिकारियों को पत्र लिख मामले की जांच कराने की मांग की है। संभव हुआ तो वह मुरादाबाद जाकर भी डीआरएम को विस्तार से अवगत कराएंगे। वहीं रेलवे स्टेशन अधीक्षक जोगिंदर सिंह का कहना है कि जैसे ही कोई घटना घटित होती है तो वह संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर तत्काल अवगत कराते हैं।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed