सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Rare 800-Year-Old Antiquities Discovered During Excavation in Phulhar Madhubani news in hindi

Bihar: मधुबनी के फुलहर में खुदाई के दौरान मिले 800 साल पुराने दुर्लभ पुरावशेष, ‘श्री सीताराम’ भी मिला अंकित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 01 Jun 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

मधुबनी के फुलहर गांव स्थित राम-जानकी प्रथम मिलन स्थली के पास खुदाई में 700-800 साल पुराने दुर्लभ पुरावशेष और खंडित प्रतिमा मिली है। विशेषज्ञों ने इसे बौद्ध देवी तारा की प्रतिमा बताया है। पुरावशेष देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Bihar: Rare 800-Year-Old Antiquities Discovered During Excavation in Phulhar Madhubani news in hindi
दुर्लभ पुरावशेष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत फुलहर गांव स्थित प्रभु श्रीराम और माता जानकी की प्रथम मिलन स्थली के समीप अवस्थित बागतराग तालाब में इन दिनों खुदाई का कार्य चल रहा है। खुदाई के दौरान सात-आठ सौ वर्ष पुराने दुर्लभ पुरावशेष मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

तालाब से एक खंडित प्रतिमा और अन्य पुरावशेष बरामद हुए हैं, जिन्हें इस स्थल की पौराणिक और ऐतिहासिक महत्ता से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारों के अनुसार यह खंडित प्रतिमा बौद्ध देवी तारा की हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा पर एक बौद्ध मंत्र उकेरा गया है, वहीं सुनहरे रंग के एक पुरावशेष पर कैथी लिपि में “श्री सीताराम” अंकित मिला है। स्थानीय लोगों ने मधुबनी जिलाधिकारी से मांग की है कि इन पुरावशेषों और खंडित प्रतिमा को सुरक्षित रखते हुए सरकारी संग्रहालय में संरक्षित किया जाए।

विज्ञापन
Trending Videos


पढे़ं; 100 पर्सेंटाइल के बाद अब JEE Advanced में AIR-1; बिहार से निकला देश का सबसे तेज दिमाग

जानकारी मिलते ही पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट माधव भारद्वाज फुलहर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले वहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया, इसके बाद तालाब से मिले पुरावशेषों का गहन अवलोकन किया।

आर्किटेक्ट माधव भारद्वाज ने भी इन अवशेषों को 12वीं शताब्दी के आसपास बताया। उन्होंने कहा कि खंडित प्रतिमा पर अंकित पाठ प्रसिद्ध बौद्ध श्लोक है, जिसे आमतौर पर धर्म मंत्र कहा जाता है। पुरावशेष मिलने के बाद फुलहर गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से लोग प्रतिमा और अन्य अवशेषों को देखने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed