{"_id":"6a1b0dfe8b6b6e04e504829b","slug":"bihar-news-passengers-darbhanga-create-ruckus-at-delhi-airport-spicejet-flight-sg495-cancelled-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4341600-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट अचानक हुई रद्द, एयरपोर्ट पर फूटा यात्रियों का गुस्सा; घंटों हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट अचानक हुई रद्द, एयरपोर्ट पर फूटा यात्रियों का गुस्सा; घंटों हंगामा
Sun, 31 May 2026 08:12 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:12 AM IST
सार
Bihar: दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG495 तकनीकी खराबी के कारण अचानक रद्द कर दी गई। फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा किया और एयरलाइन पर समय पर जानकारी तथा वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। यात्रियों को घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
स्पाइस जेट के अधिकारियों के साथ बकझक करते यात्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से दरभंगा आने वाले यात्रियों को शनिवार को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG495 को अचानक रद्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह विमान दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली से दरभंगा के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन निर्धारित समय तक उड़ान नहीं भरी गई। काफी देर तक इंतजार के बाद एयरलाइन की ओर से फ्लाइट रद्द किए जाने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
तकनीकी खराबी बताकर फ्लाइट की गई रद्द
फ्लाइट रद्द किए जाने पर विमान कंपनी के अधिकारियों ने तकनीकी कारणों का हवाला दिया। हालांकि, यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन प्रबंधन तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर मामले से पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहा था। इससे नाराज यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
फ्लाइट रद्द होने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध जताया। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें समय पर कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई और एयरलाइन कर्मी संतोषजनक जवाब देने से बचते रहे। यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट के बारे में बार-बार पूछने के बावजूद उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी
एयरलाइन कर्मचारियों ने फ्लाइट रद्द होने का कारण तकनीकी समस्या बताया, लेकिन यात्रियों का कहना है कि न तो उन्हें वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई और न ही किसी अन्य विकल्प के बारे में स्पष्ट जानकारी दी गई। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि वे घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: रस्सी से बांधा, लाठियों से पीटा और ले ली जान, बिहार में सनसनीखेज हत्या
एयरलाइंस की सेवाओं पर उठे सवाल
फिलहाल यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार है। इस घटना ने एक बार फिर एयरलाइंस की सेवाओं, उड़ानों की समयबद्धता और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।