फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mysterious vishnu idol found in hasra village gaya changes color three times a day today bihar news

Bihar: रहस्यमयी विष्णु प्रतिमा! ग्रामीणों का दावा- दिन में तीन बार बदलता है रंग, प्राचीन लिपि भी बनी पहेली

Sun, 16 Aug 2026 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 04:43 PM IST
सार

गयाजी के वजीरगंज स्थित हसरा गांव में प्राचीन गढ़ से मिली भगवान विष्णु की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि प्रतिमा दिन में तीन बार रंग बदलती है। प्रतिमा पर अंकित प्राचीन लिपि भी लोगों के लिए रहस्य बनी हुई है। चलिए जानते हैं जानकार क्या बता रहे हैं?

विज्ञापन
mysterious vishnu idol found in hasra village gaya changes color three times a day today bihar news
हसरा गांव के मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी जिले के वजीरगंज प्रखंड का हसरा गांव इन दिनों एक अनोखी वजह से सुर्खियों में है। गांव के एक प्राचीन गढ़ से करीब दो वर्ष पहले मिली भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा अब श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। ग्रामीणों का दावा है कि यह प्रतिमा दिनभर में तीन बार अपना रंग बदलती है। इसी आस्था और रहस्य के कारण यहां दूर-दूर से श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन

गढ़ से मिली थी प्राचीन विष्णु प्रतिमा
ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले गांव के समीप स्थित एक पुराने गढ़ की खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा मिली थी। प्रतिमा मिलने की सूचना पर पुरातत्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे थे और प्रतिमा को अपने संरक्षण में लेने की बात कही थी। हालांकि, ग्रामीणों ने इसे गांव की धरोहर बताते हुए बाहर ले जाने का विरोध किया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बनवाया मंदिर, शुरू हुई नियमित पूजा
गांव वालों ने सर्वसम्मति से प्रतिमा को गांव में ही रखने का निर्णय लिया। इसके बाद देवी मंदिर के समीप भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर मंदिर का निर्माण कराया गया। तभी से यहां नियमित पूजा-अर्चना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा मिलने के बाद गांव में धार्मिक गतिविधियां भी बढ़ी हैं और अब आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर में बदलता है प्रतिमा का रंग, श्रद्धालुओं में बढ़ी आस्था
हसरा गांव के लोगों का दावा है कि भगवान विष्णु की यह प्रतिमा दिनभर में तीन अलग-अलग रंगों में दिखाई देती है। सुबह के समय प्रतिमा का रंग काला नजर आता है, दोपहर में हरा दिखाई देता है और शाम होते-होते इसका रंग धुंधला हो जाता है। इस अनोखे दावे ने श्रद्धालुओं की उत्सुकता और आस्था दोनों को बढ़ा दिया है। हालांकि, इस रंग परिवर्तन की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।


ये भी पढ़ें- Bihar News: 17 अगस्त को पटना आएगी केंद्रीय टीम, इन जिलों के खनिज ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है

प्राचीन लिपि बनी कौतूहल का विषय
ग्रामीण सियाराम प्रसाद, कामता यादव और अरुण कुमार ने बताया कि प्रतिमा पर प्राचीन लिपि में कुछ अंकित है, लेकिन उसका अर्थ अब तक समझ में नहीं आ सका है। उनका कहना है कि अधिकारियों ने प्रतिमा को ले जाने का प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि यह प्रतिमा गांव की धरोहर है और गांव में ही रहेगी। इसके बाद प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कर नियमित पूजा शुरू कर दी गई।

अब यह प्राचीन प्रतिमा केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि इतिहास और पुरातत्व के लिहाज से भी लोगों की जिज्ञासा का विषय बनी हुई है। प्रतिमा के रंग बदलने के दावे और उस पर अंकित प्राचीन लिपि को लेकर लोगों में चर्चा लगातार बढ़ रही है।

गया जिले के हसरा गांव के मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की अदभुत प्रतीमा

गया जिले के हसरा गांव के मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की अदभुत प्रतीमा

 

गया जिले के हसरा गांव के मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की अदभुत प्रतीमा

गया जिले के हसरा गांव के मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की अदभुत प्रतीमा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed