सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two youths Death hit unknown vehicle State Highway 56 in darbhanga Bihar

Bihar: दरभंगा में भीषण सड़क हादसा! अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर मौत से मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: दरभंगा के कमलपुर के पास स्टेट हाइवे-56 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों बाजार से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Two youths Death hit unknown vehicle State Highway 56 in darbhanga Bihar
घटनास्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा-शिवनगर घाट जाने वाली स्टेट हाइवे-56 पर कमलपुर के पास बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के सोनबेहट गांव निवासी किशोरी मुखिया (45) और रूपनगर निवासी अनिक लाल यादव (50) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची बिरौल थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन और बाइक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों व्यक्ति काफी दूर जाकर गिर पड़े।



बाजार से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
बताया जाता है कि बीती रात दोनों व्यक्ति बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। जब तक स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमसीएच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया। हालांकि, डीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों व्यक्ति सड़क से काफी दूर जाकर गिरे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें:  दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट अचानक हुई रद्द, एयरपोर्ट पर फूटा यात्रियों का गुस्सा; घंटों हंगामा

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस मामले में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। वहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान हो चुकी है और परिजन भी पहुंच गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed