{"_id":"6a1ba4531a3a849806047055","slug":"bihar-news-girls-working-orchestra-created-ruckus-demanding-release-partner-accused-youth-custody-in-police-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4342405-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा! ऑर्केस्ट्रा की लड़कियों ने युवक के घर किया हंगामा, संचालक पर लगा गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा! ऑर्केस्ट्रा की लड़कियों ने युवक के घर किया हंगामा, संचालक पर लगा गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: दरभंगा के पंडसराय में ऑर्केस्ट्रा टीम की लड़कियों ने एक युवक पर नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर गलत धंधा कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। व
पुलिस के सामने हंगामा करती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंडसराय में ऑर्केस्ट्रा टीम में काम करने वाली लड़कियां एक युवक के घर पहुंच गईं और नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर गलत धंधा कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा और भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बहादुरपुर थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
ऑर्केस्ट्रा संचालक पर लगा गंभीर आरोप
लड़कियों का आरोप है कि ऑर्केस्ट्रा संचालक लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता है और गलत काम करने के लिए दबाव बनाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक राधेश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला तब और भड़क गया जब पुलिस वाहन के चालक द्वारा कथित रूप से युवतियों के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे जाने का आरोप लगा, जिसके बाद युवतियां और आक्रोशित हो गईं। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस वाहन को वहां से जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को लेकर लगाया गंभीर आरोप
बताया जाता है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के भच्छी गांव निवासी कृष्ण कन्हैया उर्फ राधेश्याम पर आरोप लगाया गया है कि वह 28 मई की रात ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक लड़की को जबरन बहेड़ी के एक होटल में ले गया था। आरोप है कि उसके बाद से वह लड़की लापता है। लड़कियों का कहना है कि पूछताछ करने पर आरोपी यह नहीं बता रहा है कि लड़की कहां है और किस हालत में है। पीड़ित पक्ष की लड़कियां काफी खोजबीन के बाद पंडसराय मोहल्ले पहुंचीं और राधेश्याम से लड़की को वापस करने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
Trending Videos
पुलिस वाहन के सामने बैठकर किया विरोध
हंगामे के दौरान बहादुरपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान लड़कियां पुलिस वाहन के सामने खड़ी हो गईं और अपनी साथी लड़की की बरामदगी की मांग करने लगीं। इस दौरान युवतियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी राधेश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
आरोपी ने आरोपों को बताया निराधार
वहीं कृष्ण कन्हैया कुमार उर्फ राधेश्याम ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने संबंधित युवती से विधिवत विवाह किया है। उन्होंने दावा किया कि वे किसी भी प्रकार का अवैध धंधा नहीं करते हैं, बल्कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ घर में रहते हैं, जहां उनकी पत्नी, भाई, भाभी और दो बच्चे भी रहते हैं।
'प्राथमिकी दर्ज होने पर होगी आगे की कार्रवाई'
इस संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के कथित अपहरण से जुड़ा हुआ है। हंगामा कर रहे लोगों को संबंधित बहेड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी गई है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल नाबालिग की तलाश की जा रही है। जिस घर में आरोपी युवक के रहने की सूचना मिली थी, वहां छापेमारी भी की गई, लेकिन नाबालिग नहीं मिली। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: दरभंगा में भीषण सड़क हादसा! अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर मौत से मचा कोहराम
नाबालिग की तलाश में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नाबालिग की बरामदगी के लिए आवश्यक कानूनी और पुलिस कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर नजर रख रही है।