सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CGBSE NMMS Result 2026 Declared; Check Merit List, Scorecard and Scholarship Status

CGBSE NMMS Result 2026: छत्तीसगढ़ एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

CGBSE NMMS Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने एनएमएमएस 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र अब मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर खोज सकते हैं। रिजल्ट के साथ उत्तर कुंजी और विषयवार स्कोरकार्ड भी उपलब्ध कराया गया है।
 

CGBSE NMMS Result 2026 Declared; Check Merit List, Scorecard and Scholarship Status
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

CGBSE NMMS Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS 2026) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।



बोर्ड ने रिजल्ट के साथ आधिकारिक उत्तर कुंजी भी जारी की है, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट में शामिल हैं सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर

जारी परिणाम में विस्तृत मेरिट लिस्ट प्रकाशित की गई है। इसमें उन विद्यार्थियों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए योग्यता हासिल की है। साथ ही उम्मीदवारों के लिए विस्तृत स्कोरकार्ड भी उपलब्ध कराया गया है, जिसमें परीक्षा के विभिन्न अनुभागों में प्राप्त अंक दर्शाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोरकार्ड में मिलेगी ये जानकारी

स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण देखने को मिलेंगे-

  • मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) में प्राप्त अंक
  • शैक्षणिक योग्यता परीक्षा (SAT) में प्राप्त अंक
  • कुल प्राप्तांक
  • योग्यता


इससे छात्र अपने प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण कर सकेंगे।

विज्ञापन

पहले मांगी गई थीं आपत्तियां

बोर्ड ने प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी करने के बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया था। दावा-आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हुई थी और 25 मई 2026 तक चली थी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए गए हैं।

2 मई को आयोजित हुई थी परीक्षा

सीजीबीएसई ने एनएमएमएस 2026 परीक्षा का आयोजन 2 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। इस परीक्षा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

छात्रवृत्ति के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

रिजल्ट घोषित होने के बाद चयनित छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कोरकार्ड और संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखें, क्योंकि छात्रवृत्ति प्रक्रिया के दौरान इनकी आवश्यकता पड़ सकती है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "NMMS Result 2025-26" लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट/रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
  • MAT, SAT, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जांचें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed