सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CMAT 2026 Final Answer Key Released by NTA, Result to Be Announced Soon at cmat.nta.nic.in

CMAT 2026: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, जानें कैसे कैलकुलेट करें अपना स्कोर

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

CMAT 2026 Final Answer Key: एनटीए ने CMAT 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। किसी प्रश्न को हटाया नहीं गया, जबकि एक सवाल में दो सही विकल्प दिए गए हैं। परीक्षा 25 जनवरी को हुई थी। अब जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन कर आंसर की देख सकते हैं।
 

CMAT 2026 Final Answer Key Released by NTA, Result to Be Announced Soon at cmat.nta.nic.in
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

CMAT Final Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


जारी की गई फाइनल आंसर की के अनुसार, एनटीए ने किसी भी प्रश्न को हटाया नहीं है। हालांकि एक प्रश्न में दो विकल्पों को सही माना गया है। अब परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

जब एनटीए द्वारा सीमैट 2026 का परिणाम जारी किया जाएगा, तब उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि जैसी लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी। इन्हीं जानकारियों के माध्यम से अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

सीमैट 2026 का स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?

सीमैट 2026 का स्कोर प्रश्नों के सही और गलत उत्तरों के आधार पर तय किया जाता है। छात्र नीचे दिए गए मार्किंग स्कीम के आधार पर अपना संभावित स्कोर निकाल सकते हैं:

 
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।


जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, उन पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

स्कोर बनाम पर्सेंटाइल (रुझानों के आधार पर)

पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार संभावित स्कोर और पर्सेंटाइल इस प्रकार रह सकता है:

  • 345-350 अंक: 100 पर्सेंटाइल
  • 281-340 अंक: 90-99.99 पर्सेंटाइल
  • 201-280 अंक: 81-89 पर्सेंटाइल
  • 171-200 अंक: 71-80 पर्सेंटाइल
  • 141-170 अंक: 61-70 पर्सेंटाइल
  • 116-140 अंक: 51-60 पर्सेंटाइल
  • 116 से कम: 51 से नीचे पर्सेंटाइल


गौरतलब है कि एनटीए ने सीमैट 2026 परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी को किया था। इसके बाद 31 जनवरी को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 2 फरवरी थी। अब फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed