सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exams 2026 From Feb 17: 10 AM Entry Deadline, 46 Lakh Students to Appear

CBSE Board Exams 2026: घर से समय से निकलें, 10 बजे तक केंद्र जरूर पहुंच जाएं, देखें सीबीएसई की एडवाइजरी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सार

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रहीं हैं। 46 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से होगी, जबकि 10:00 बजे के बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी। ट्रैफिक और रूट डायवर्जन को देखते हुए समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
 

CBSE Board Exams 2026 From Feb 17: 10 AM Entry Deadline, 46 Lakh Students to Appear
परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई ने एडवाइजरी जारी की है - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज, मंगलवार 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। देश और विदेश के कुल 26 देशों में आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में इस वर्ष 46 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजन को लेकर बोर्ड ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं और छात्रों व अभिभावकों के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Trending Videos

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कितने बजे तक केंद्र पर पहुंचना है?

सीबीएसई के अनुसार, परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। हालांकि, छात्रों के लिए यह अनिवार्य है कि वे सुबह 10:00 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश कर लें।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने भी छात्रों को समय की पाबंदी रखने की सलाह दी है, ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके।

  • परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।
  • 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में एंट्री लेनी होगी।


यह भी पढ़ें: सही उत्तर लिखने पर भी नहीं मिलेंगे अंक, बोर्ड परीक्षा में ये एक गलती पड़ सकती है भारी!
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक और रूट डायवर्जन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत

परीक्षा अवधि के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन और उच्च स्तरीय बैठकें प्रस्तावित हैं। ऐसे आयोजनों के कारण कई शहरों में ट्रैफिक नियंत्रण, रूट डायवर्जन और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू रह सकती हैं।

सीबीएसई ने आशंका जताई है कि ट्रैफिक जाम या मार्ग परिवर्तन की वजह से छात्रों को केंद्र तक पहुंचने में देरी हो सकती है। इसलिए विद्यार्थियों को स्थानीय परिस्थितियों, मौसम और दूरी को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: क्या है CBSE का ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम? 2026 से इसी माध्यम से चेक होंगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपियां
 

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सुझाव

बोर्ड ने कहा है कि छात्र परीक्षा से पहले अपने केंद्र की लोकेशन एक बार देख लें। यदि संभव हो तो परीक्षा से पूर्व केंद्र तक पहुंचने का मार्ग समझ लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की उलझन न हो।

यह भी पढ़ें: परीक्षा में विषय से हटकर लिखने पर रिजल्ट होगा रद्द; देखें सीबीएसई की गाइडलाइन

स्कूलों से भी आग्रह किया गया है कि वे छात्रों और अभिभावकों को समय प्रबंधन और यात्रा योजना को लेकर मार्गदर्शन दें। अभिभावकों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छात्र पर्याप्त समय पहले घर से निकलें।

छात्र अपनी यात्रा की योजना इस प्रकार बनाएं कि वे हर स्थिति में सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार) तक परीक्षा केंद्र के भीतर उपस्थित हों।

अमर उजाला सभी परीक्षार्थियों को सफल परीक्षा की शुभकामनाएं देता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed