CMAT 2026: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, जानें कैसे कैलकुलेट करें अपना स्कोर
CMAT 2026 Final Answer Key: एनटीए ने CMAT 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। किसी प्रश्न को हटाया नहीं गया, जबकि एक सवाल में दो सही विकल्प दिए गए हैं। परीक्षा 25 जनवरी को हुई थी। अब जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन कर आंसर की देख सकते हैं।
विस्तार
CMAT Final Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी की गई फाइनल आंसर की के अनुसार, एनटीए ने किसी भी प्रश्न को हटाया नहीं है। हालांकि एक प्रश्न में दो विकल्पों को सही माना गया है। अब परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
जब एनटीए द्वारा सीमैट 2026 का परिणाम जारी किया जाएगा, तब उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि जैसी लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी। इन्हीं जानकारियों के माध्यम से अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
सीमैट 2026 का स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?
सीमैट 2026 का स्कोर प्रश्नों के सही और गलत उत्तरों के आधार पर तय किया जाता है। छात्र नीचे दिए गए मार्किंग स्कीम के आधार पर अपना संभावित स्कोर निकाल सकते हैं:
- प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, उन पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
स्कोर बनाम पर्सेंटाइल (रुझानों के आधार पर)
पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार संभावित स्कोर और पर्सेंटाइल इस प्रकार रह सकता है:
- 345-350 अंक: 100 पर्सेंटाइल
- 281-340 अंक: 90-99.99 पर्सेंटाइल
- 201-280 अंक: 81-89 पर्सेंटाइल
- 171-200 अंक: 71-80 पर्सेंटाइल
- 141-170 अंक: 61-70 पर्सेंटाइल
- 116-140 अंक: 51-60 पर्सेंटाइल
- 116 से कम: 51 से नीचे पर्सेंटाइल
गौरतलब है कि एनटीए ने सीमैट 2026 परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी को किया था। इसके बाद 31 जनवरी को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 2 फरवरी थी। अब फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।