सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exams 2026 Begins, Check Exam Day Guidelines, Dress Code and Important Tips

CBSE Board Exams: केंद्र पर क्या लेकर जाएं, कपड़े कैसे पहने...? अच्छे से समझ लें गाइडलाइन और ड्रेस कोड

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सार

CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं आज, 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर समय से केंद्र पहुंचें। परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन, निर्धारित ड्रेस कोड और जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
 

CBSE Board Exams 2026 Begins, Check Exam Day Guidelines, Dress Code and Important Tips
परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि ड्रेस कोड और गाइडलाइंस अच्छे से समझ लें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

CBSE Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 46 लाख विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं आज, यानी 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। दोनों कक्षाओं के पेपर अलग-अलग विषयों के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। अंतिम समय में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए छात्रों को गाइडलाइन और ड्रेस कोड अच्छे से समझ लेना चाहिए।

Trending Videos

परीक्षा केंद्र पर क्या साथ ले जाएं?

  • सीबीएसई एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
  • नीला बॉलपॉइंट पेन
  • पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स
  • पेंसिल, रबर और शार्पनर
  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • साधारण एनालॉग घड़ी


यह भी पढ़ें: सही उत्तर लिखने पर भी नहीं मिलेंगे अंक, बोर्ड परीक्षा में ये एक गलती पड़ सकती है भारी!
 

 

क्या चीजें ले जाना सख्त मना है?

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्टवॉच
  • कैलकुलेटर
  • कोई लिखी हुई पर्ची या नोट्स
  • ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण


इन वस्तुओं के साथ पकड़े जाने पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा हॉल में काम आएंगे ये टिप्स

जल्दबाजी में उत्तर न लिखें और बिना ठीक से पढ़े सवाल का जवाब न दें। समय बर्बाद करने से बचें। मानसिक संतुलन बनाए रखें और घबराहट से दूर रहें। इन बातों का ख्याल जरूर रखें:

  • प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें।
  • आसान प्रश्न पहले हल करें।
  • हर स्टेप साफ-साफ लिखें।
  • डायग्राम स्पष्ट और सही बनाएं।
  • अंतिम समय उत्तरों की दोबारा जांच करें।


यह भी पढ़ें: परीक्षा में विषय से हटकर लिखने पर रिजल्ट होगा रद्द; देखें सीबीएसई की गाइडलाइन
 

ड्रेस कोड: क्या पहनें, क्या नहीं?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में नियमित छात्र अपने स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर आएं। प्राइवेट कैंडिडेट्स को साधारण और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। ऐसे कपड़े न पहनें जिनमें अधिक जेब, भारी बटन या ज्यादा सजावट हो।

लड़कों के लिए

  • स्कूल यूनिफॉर्म (शर्ट और पैंट)
  • साधारण या स्कूल शूज
  • सर्दी में सादा स्वेटर (बिना बड़े लोगो या लिखावट के)
  • ज्यादा जेब वाली जैकेट या हुडी से बचें


यह भी पढ़ें: क्या है CBSE का ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम? 2026 से इसी माध्यम से चेक होंगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपियां


लड़कियों के लिए

  • भारी ज्वेलरी जैसे चूड़ी, बड़े ईयररिंग, नेकलेस न पहनें
  • स्मार्टवॉच या डिजिटल घड़ी न लाएं
  • ज्यादा पॉकेट वाली जैकेट से बचें
  • बड़े हेयर एक्सेसरी या क्लिप न लगाएं
  • ऐसा मेकअप न करें जिससे जांच में दिक्कत हो


सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के भविष्य के लिए अहम पड़ाव होती हैं। इसलिए नियमों का पालन करते हुए शांत मन और सही रणनीति के साथ परीक्षा देना ही सफलता की दिशा में पहला कदम है।
https://www.amarujala.com/education/cbse-board-exams-2026-from-feb-17-10-am-entry-deadline-46-lakh-students-to-appear-2026-02-17

यह भी पढ़ें: 10 बजे तक हर हाल में पहुंच जाएं परीक्षा केंद्र, सीबीएसई ने जारी की एडवाइजरी
 

एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय अच्छी तरह जांच लें और समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।

समय प्रबंधन और नियमों के पालन से मिलेगी सफलता

बोर्ड का स्पष्ट संदेश है कि घबराहट से बचें और सुनियोजित रणनीति के साथ परीक्षा दें। सही समय प्रबंधन और नियमों का पालन अच्छे प्रदर्शन की कुंजी है।

यह भी पढ़ें: 10वीं की पहली परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए जरूरी घोषणा, सीबीएसई ने दी ये सलाह
 

परीक्षा के दौरान कैसे रखें समय का संतुलन?

परीक्षा कक्ष में प्रवेश के बाद सबसे पहले पूरा प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ें। आसान प्रश्नों को पहले हल करें ताकि आत्मविश्वास बना रहे। किसी एक कठिन सवाल पर ज्यादा समय खर्च न करें। यदि कोई प्रश्न मुश्किल लगे तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें और अंत में दोबारा प्रयास करें।
 

उत्तर साफ-सुथरा लिखें

उत्तर लिखते समय साफ-सुथरी प्रस्तुति रखें। जहां जरूरी हो, डायग्राम स्पष्ट और सही लेबल के साथ बनाएं। आखिरी 10 से 15 मिनट उत्तरों की जांच के लिए बचाकर रखना बेहद जरूरी है।


अमर उजाला सभी परीक्षार्थियों को सफल परीक्षा की शुभकामनाएं देता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed