फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET Exam: Chaos prevailed, third shift exam started half an hour late, students kept wandering

CUET : अव्यवस्थाओं का रहा आलम, आधे घंटे देर से शुरू हुई तीसरी पाली की परीक्षा, भटकते रहे विद्यार्थी

Tue, 23 May 2023 06:15 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 23 May 2023 06:15 AM IST
सार

परीक्षा देकर आए छात्रों ने परीक्षा को काफी आसान बताया। यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली व दूसरी पाली की परीक्षा तो सामान्य रूप से संपन्न हुई, लेकिन तीसरी पाली की परीक्षा जो 3.30 बजे शुरू होनी थी, वह चार के करीब शुरू हुई। परीक्षा केंद्र में अव्यवस्था होने से देरी हुई।

विज्ञापन
CUET Exam: Chaos prevailed, third shift exam started half an hour late, students kept wandering
CUET : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से स्नातक में दाखिले को लेकर चल रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) की परीक्षा के दूसरे दिन भी अव्यवस्था का दौर जारी रहा। परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने के लिए छात्र एक गेट से दूसरे गेट पर भटकते नजर आए। छात्रों को यह नहीं पता चल रहा था कि उनकी एंट्री कब व किस गेट से होगी।

विज्ञापन


शक्ति नगर के आरके डिजिटल सेंटर में तीसरी पाली की परीक्षा आधे घंटे देरी से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों में अव्यवस्था के चलते छात्र व उनके अभिभावक चिंतित नजर आए। छात्रों ने बताया कि बायोमैट्रिक व दस्तावेज जांच करने में संचालक काफी समय लगा रहे हैं। इससे परीक्षा देर से शुरू हो रही है। दरअसल परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों को सूचित करने के लिए कोई भी सूचना बोर्ड व कर्मचारी नहीं था। वहीं, जिन छात्रों की परीक्षा हो गई है वह किस गेट से बाहर निकलेंगे, यह भी नहीं पता था।
विज्ञापन


हालांकि, परीक्षा देकर आए छात्रों ने परीक्षा को काफी आसान बताया। यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली व दूसरी पाली की परीक्षा तो सामान्य रूप से संपन्न हुई, लेकिन तीसरी पाली की परीक्षा जो 3.30 बजे शुरू होनी थी, वह चार के करीब शुरू हुई। परीक्षा केंद्र में अव्यवस्था होने से देरी हुई। इससे छात्र व अभिभावक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के इंतजाम नहीं
परीक्षा देने आ रहे छात्रों के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं है। शक्ति नगर केंद्र के बाहर कई जगह सीवर के ढ़क्कन खुले हुए। इन्हीं खुले सीवर के पास छात्रों को मजबूरी में लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं, छात्र गेट न मिलने की वजह से आपाधापी में इधर से उधर जाने के लिए पार्क की रेलिंग से कूद रहे हैं। इससे कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। छात्रों के साथ आए अभिभावकों का  कहना है कि छात्रों की सुरक्षा का बिलकुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

बैग रखने के नाम पर छात्रों की जेब हो रही ढीली  
अन्य राज्यों से परीक्षा देने आने वाले छात्रों को बैग व फोन रखने के लिए असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक अकेले आने वाले छात्र परेशान हो रहे हैं। उन्हें बैग व फोन रखने के लिए अधिक रुपये देने पड़ रहे हैं। हरिद्वार से आए छात्र रोहित ने बताया कि एक तो परीक्षा केंद्र दूर मिला है और यह लोग छात्रों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। बैग व फोन रखने की एवज में 50 रुपये से लेकर 100 ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए इतने फीस देनी होती है उसके बाद भी यहां कोई सुविधा नहीं मिल रही है।

छात्रों ने क्या कहा

  • परीक्षा आसान आई थी। राजनीतिक विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में थोड़ा सा वक्त लगा, लेकिन परीक्षा कुल मिलाकर सिलेबस से ही थी। -आयुषी भुई, शालिमार गार्डन
  • भूगोल व राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा दी है। परीक्षा में प्रश्न आसान आए थे। इससे ज्यादा मुश्किल नहीं हुई। बस परीक्षा केंद्र पास में होता तो आने-जाने में आसानी होती। - सृष्टि, बुराड़ी
  • मैंने सभी प्रश्नों के जवाब देनी की कोशिश की। मेरी भूगोल की परीक्षा काफी अच्छी गई है। यहां बायोमैट्रिक व दस्तावेज जांचने में काफी समय लग रहा है। इससे परीक्षा में देरी हो रही है।   - ओजस्वी शर्मा
  • परीक्षा में सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास किया। परीक्षा कुल मिलाकर अच्छी गई है। लेकिन, परीक्षा केंद्रों में छात्रों के लिए यहां सुविधा नहीं है। मेरे पैर का ऑपरेशन हुआ है, जिससे चलने में परेशानी है। परीक्षा केंद्र में रैंप वॉक तक की सुविधा नहीं है। -माहिर सेजवाल, द्वारका


दूसरे दिन 76 फीसदी छात्रों ने परीक्षा दी
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि स्नातक दाखिले की सीयूईटी यूजी 2023 के दूसरे दिन सोमवार को छात्रों की उपस्थिति 76 फीसदी रही। देशभर के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। तीनों शिफ्ट में कुल 2,24,575 छात्र शामिल हुए।

यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से 261 शहरों के 415 परीक्षा केंद्र में पहली शिफ्ट शुरू हुई। इसमें 74 फीसदी हाजिरी रही। जबकि 74342 छात्र शामिल हुए। जबकि दूसरी शिफ्ट 264 शहरों में 386 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गयी। इसमें 58338 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा में उपस्थिति दर 79 फीसदी रही।



एनसीईआरटी  से पूछे सवाल  
प्रोफेसर कुमार ने कहा कि सीयूईटी यूजी 2023 के दोनों दिन की परीक्षा में 12वीं कक्षा के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जा रहे हैं। सीयूईटी यूजी 2023 में पाठ्यक्रम की पढ़ाई करके अच्छा स्कोर प्राप्त किया जा सकता है। मैं छात्रों से आग्रह करता हूं कि वे परीक्षा की बिना डरे तैयारी करें। सिर्फ पाठ्यक्रम की पढ़ाई और प्रश्न पत्र को अच्छे से पढ़ने के बाद यदि प्रश्न पत्र हल करते हैं तो उन्हें अच्छे अंक आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed