CUET PG 2023: जून में होगी सीयूईटी पीजी, इस दिन जारी होगी विस्तृत अधिसूचना; यूजीसी प्रमुख ने दी जानकारी
CUET PG 2023 Dates : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जून 2023 के पहले-दूसरे सप्ताह में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2023) आयोजित करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2023 Dates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जून 2023 के पहले-दूसरे सप्ताह में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2023) आयोजित करेगी। सीयूईटी पीजी प्रवेश-परीक्षा का परिणाम जुलाई 2023 के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा। यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा के लिए अस्थायी कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय जुलाई 2023 के अंत तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लेंगे और वर्ष 2023-24 के लिए शैक्षणिक सत्र एक अगस्त, 2023 तक शुरू होने की उम्मीद है।
CUET PG 2023 अगले सप्ताह तक जारी होगा कार्यक्रम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से अगले सप्ताह सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा तिथियों और आवेदन तिथियों की घोषणा की जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि अगले सप्ताह, एनटीए सीयूईटी-पीजी परीक्षा तिथियों और आवेदन तिथियों की घोषणा करेगा। सीयूईटी-पीजी जून 2023 के पहले/दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की उम्मीद है।
CUET PG 2023 परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में
वहीं, सीयूईटी पीजी 2023 का परिणाम जुलाई 2023 के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। यूजीसी प्रमुख ने ट्वीट की श्रृंखला में यह भी कहा है कि सीयूईटी यूजी और सीयूईटी पीजी के कार्यक्रम का पालन करने से विश्वविद्यालय अपनी जुलाई 2023 की प्रवेश प्रक्रिया समय पूरा कर सकेंगे और एक अगस्त 2023 तक शैक्षणिक सत्र शुरू कर सकते हैं।
Next week, NTA will announce CUET-PG test dates and application dates. CUET-PG is expected to be held in the first/second week of June 2023.
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) December 16, 2022
Next week, NTA will announce CUET-PG test dates and application dates. CUET-PG is expected to be held in the first/second week of June 2023.
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) December 16, 2022CUET PG परीक्षा 13 भाषाओं में होगी
सीयूईटी 2023 की परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, एनटीए देश भर में 1,000 परीक्षा केंद्र तैयार करने पर काम कर रहा है, जिनमें से लगभग 450-500 परीक्षा केंद्र प्रतिदिन उपयोग किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X