CUET PG 2025: कब आएगी सीयूईटी पीजी की सिटी स्लिप? सूचना बुलेटिन के अनुसार इस दिन तक होगी जारी
CUET PG 2025 City Intimation Slip: सीयूईटी-पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन 13 से 1 अप्रैल के बीच किया जाना निर्धारित है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें बेसब्री से शहर सूचना पर्ची का इंतजार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2025 Exam City Slip: सीयूईटी-पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन 13 से 1 अप्रैल के बीच किया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। यह जानकारी एनटीए की ओर से सिटी स्लिप के माध्यम से दी जाती है। उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप का बेसब्री से इंतजार है, जिसके बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। यहां देखें सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप लाइव अपडेट्स
कब जारी होगी सीयू सीयूईटी पीजी परीक्षा की शहर सूचना पर्ची
सूचना बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा शहर की सूचना पर्ची मार्च के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी और परीक्षा तिथि से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। चूंकि परीक्षा की शुरुआत 13 मार्च से होने वाली हैं। इसके अनुसार, उम्मीद लगाई जा रही है कि सीयूईटी पीजी की शहर सूचना पर्ची बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी।
CUET PG 2025 Admt Card: कब जारी होगा प्रवेश पत्र
सूचना बुलेटिन के अनुसार, एनटीए परीक्षा से चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी करेगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकेगा।
पहले दिन इन विषयों की परीक्षा
परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थी रंगमंच, वनस्पति विज्ञान, सांख्यिकी, कला एवं सौंदर्यशास्त्र, गणित, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स संचार एवं सूचना इंजीनियरिंग की परीक्षा देंगे।
एनटीए ने इस वर्ष सीयूईटी पीजी के लिए कुल 4,12,024 पंजीकरण दर्ज किए और उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए अधिकतम चार विषय चुनने की अनुमति दी।
CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी क्या है?
कॉमन यूनिवर्सिटी एलिजिबिलिटी टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) हर साल एक बार पोस्टग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। देश भर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालय सीयूईटी-पीजी में भाग लेते हैं।
CUET PG City Slip Download: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
- सबसे पहले सीयूईटी-पीजी की आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जाएं।
- होम पेज पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड या परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड लिंक दर्ज करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अब सीयूईटी पीजी शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X