CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका, ऐसे दें चुनौती
CUET PG Answer Key 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी की गई सीयूईटी पीजी 2025 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का आज अंतिम दिन है, जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, वे आज रात 11 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से चुनौती दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी आंसर की 2025 पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का अवसर 24 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध कराया है, जो छात्र उत्तर कुंजी में दिए गए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, वे बिना देरी किए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट (exams.nta.ac.in/CUET-PG) पर जाकर अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आज रात 11 बजे के बाद ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी और इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
छात्रों को सूचित किया जाता है कि उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। बिना शुल्क के किए गए ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है।
प्रोविजनल आंसर की उम्मीदवारों को उनके दिए गए उत्तरों की जांच करने और अंतिम परिणाम की घोषणा से पहले अपने स्कोर का अनुमान लगाने का अवसर प्रदान करती है। इससे उम्मीदवार अपने संभावित अंक के बारे में पहले ही जान सकते हैं और किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए आंसर की पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
CUET PG 2025: ऐसे दें अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET PG 2025 अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं:
- सबसे पहले आप exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं।
- अपना आवेदन नंबर तथा पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
- 'देखें/चुनौती उत्तर कुंजी' लिंक पर क्लिक करके अपनी प्रतिक्रिया पत्रक और प्रोविजनल कुंजी तक पहुंचें।
- उन प्रश्नों का चयन करें जिन्हें आप चुनौती देना चाहते हैं और संबंधित विकल्पों की जांच करें।
- यदि कोई सहायक दस्तावेज हो, तो उसे एक ही पीडीएफ फाइल में अपलोड करें।
- दावे को जमा करें और प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X