CUET : क्रैश कोर्स और दाे साल की कोचिंग, दूसरे संस्थानों की प्रवेश परीक्षा की तैयारी में भी मिल रही मदद
कोचिंग संस्थानों ने बीते साल से सीयूईटी की कोचिंग देना शुरू किया है। बीते साल कोचिंग लेने वाले छात्रों की संख्या कम थी, लेकिन इस बार काफी पहले से ही छात्रों ने संस्थानों का रुख कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते साल की तरह आगामी शैक्षणिक सत्र में सभी स्नातक कोर्सेज कोर्सेज में दाखिले सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट(सीयूईटी) से होने हैं। वहीं इस बार पीजी के दाखिले भी सीयूईटी से ही किए जाने हैं। ऐसे में सीयूईटी की तैयारी के लिए छात्र कोचिंग का सहारा ले रहे हैं। जहां उन्हें एक दो साल की कोचिंग, क्रैश कोर्स, सेल्फ पेस्ड प्रोग्राम के ऑफर किए जा रहे हैं। कोचिंग संस्थानों का कहना है कि कोचिंग से छात्रों को दूसरे संस्थानों की प्रवेश परीक्षा की तैयारी में भी मदद मिल रही है।
कोचिंग संस्थानों ने बीते साल से सीयूईटी की कोचिंग देना शुरू किया है। बीते साल कोचिंग लेने वाले छात्रों की संख्या कम थी, लेकिन इस बार काफी पहले से ही छात्रों ने संस्थानों का रुख कर लिया है। जहां उन्हें प्रवेश परीक्षा की संरचना, मूल्यांकन, सामान्य ज्ञान, डोमेन विषय, व अंग्रेजी की तैयारी कराई जा रही है।
कई संस्थान योग्यता, तर्क और सामान्य ज्ञान पर आधारित कोर्सेज के ऑफर कर रहे हैं। कोचिंग संस्थानों ने सीयूसीईटी के लिए ऑनलाइन लाइव लेक्चर कोचिंग, सीयूसीईटी एक्सप्रेस क्लासरुम, सीयूसीईटी टेस्ट सीरीज, सेल्फ पेस्ड प्रोग्राम, व क्रैश कोर्स बनाए हैं। बीते साल पहली बार सीयूईटी 91 विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर के 55 हजार से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के लिए सीयूईटी(यूजी) हुआ था। बीते साल इसके लिए 14.9 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।
इस बार सीयूईटी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या 16 लाख से अधिक है। इस साल सीयूईटी 21 मई से 31 मई तक है। ऐसे में कई छात्र इसके पैटर्न को समझने के लिए ही कोचिंग ले रहे हैं। कोचिंग संस्थान प्रथम के जनरल मैनेजर(एकेडेमिक) बिनीत कुमार बिनोद ने बताया कि हम तीन तरीके के कोर्स ऑफर कर रहे हैं। पहला दो साल का है। इसकी तैयारी 11वीं कक्षा से ही शुरू कर दी जाती है। यदि कोई छात्र दो साल के कोर्स में दाखिला नहीं ले पाता तो उसके लिए बारहवीं कक्षा में दाखिला लेने पर एक साल का प्रोग्राम है। यदि कोई छात्र इसमें भी दाखिला नहीं ले पाता है तो बोर्ड परीक्षा समाप्त होने पर क्रैश कोर्स भी है।
अधिकांश संस्थानों में क्रैश कोर्स की डिमांड
कैरियर लांचर, बायजू, आकाश, प्रथम व अन्य संस्थान सीयूईटी की तैयारी करा रहे हैं। ज्यादातर संस्थानों में सीयूईटी के क्रैश कोर्स की डिमांड अभी ज्यादा है। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने और सीयूईटी परीक्षा के बीच पचास दिन का समय होता है। इस दौरान संस्थान क्रैश कोर्स करा रहे हैं। इसमें लगभग सीयूईटी के हर पहलू को शामिल कर लिया जाता है। संस्थान कहते हैं कि बीते साल के मुकाबले में कोचिंग लेने वाले छात्रों की संख्या भी बढ़ी है।
घंटों के हिसाब से पैकेज
- दो साल के लिए वीकेंड कक्षाएं, पैकेज 1 लाख 10 हजार
- एक साल के लिए फीस पैकेज 50-80 हजार तक
- क्रैश कोर्स हफ्ते में चार दिन चार घंटे में छह घंटे वाली कक्षाएं, पैकेज 35 हजार
कमेंट
कमेंट X