फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2022 Nta announced new dates for cancelled exam due to technical glithces

CUET UG 2022: 12 से 14 अगस्त तक होने वाली परीक्षा के लिए नई तारीख जारी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 07 Aug 2022 03:20 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 07 Aug 2022 03:20 PM IST
सार

सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए करीब 14.9 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन दो फेज में किया जा रहा है। पहले फेज की परीक्षा का आयोजन पूरा किया जा चुका है।

विज्ञापन
CUET UG 2022 Nta announced new dates for cancelled exam due to technical glithces
CUET UG 2022 Postponed - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानि की एनटीए द्वारा देशभर  में CUET UG 2022 का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि, पहले दिन से ही तकनीकी खामियों और बाढ़ आदि के कारण परीक्षा रद्द करने के मामले सामने आ रहे हैं। अब एनटीए ने नया नोटिस जारी किया है। एनटीए ने नोटिस में बताया है कि तकनीकी खामियों के चलते जिन अभ्यर्थियों की सीयूईटी-यूजी परीक्षा रद्द हुई उनकी परीक्षाएं 24 से 28 अगस्त, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। नई तारीखों पर होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


पहले 12 से 14 अगस्त तक होनी थी परीक्षा
सीयूईटी यूजी की रद्द की गई परीक्षाओं का आयोजन पहले 12 से 14 अगस्त तक किया जाना था। हालांकि, करीब 15 हजार अभ्यर्थियों ने एनटीए की ओर से इन तारीखों पर परीक्षा न कराने का अनुरोध किया था।  इसका कारण था कि इन तारीखों के दौरान कई त्योहार आ रहे हैं। बता दें कि करीब 60 केंद्रों में अब तक परीक्षा रद्द करने की घटनाएं सामने आ चुकी है। 
विज्ञापन


14.9 लाख उम्मीदवारों ने किया है आवेदन
सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए करीब 14.9 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन दो फेज में किया जा रहा है। पहले फेज की परीक्षा का आयोजन पूरा किया जा चुका है। वहीं, फेज-2 की परीक्षा 04 अगस्त, 2022 से शुरू की गई थी। दूसरे फेज की परीक्षा में 06 लाख से अधिक उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये परीक्षाएं तय शेड्यूल पर होंगी
यूजीसी के चेयमैन एम जगदेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा फेज-2 के तहत 17, 18 और 20 अगस्त, 2022 को होने वाली परीक्षा का आयोजन अपने तय शेड्यूल के मुताबिक किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी नए अपडेट या जानकारी के लिए वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed