CUET UG 2022: क्या सीयूईटी के खिलाफ हो रही साजिश, जानें क्यों रद्द करनी पड़ रही हैं परीक्षाएं
CUET UG 2022: देश के विभिन्न राज्यों में करीब 50 से अधिक केंद्रों पर सीयूईटी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। पहले इसका कारण तकनीकी गड़बड़ियों को बताया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर के सैकड़ों केंद्रों पर वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानि CUET UG 2022 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को आयोजित कराने वाली एजेंसी एनटीए को परीक्षाओं को कई बार रद्द करने के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। एनटीए की ओर से कई बार ऐन मौके पर परीक्षा को रद्द करने के कारण छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अब परीक्षाओं को रद्द करने के पीछे एक बड़ा कारण सामने आ रहा है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल...
परीक्षा में थे तोड़-फोड़ के संकेत
यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के दौरान कई केंद्रों पर तोड़फोड़ की घटना के होने के संकेत मिले थे। इसी कारण कुछ केंद्रों पर परीक्षा को रद्द करना पड़ गया था। यूजीसी अध्यक्ष ने बताया कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने तत्काल कार्रवाई की और ऐसी संभावना वाले केंद्रों पर परीक्षा को रद्द कर दिया।
सख्त कार्रवाई होगी
यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि परीक्षा की प्रक्रिया में जानबूझकर तोड़फोड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही रद्द किया गया है। एनटीए छात्रों के साथ ईमेल, मैसेजिंग और वॉयस मेल के माध्यम से संपर्क में है ताकि उन्हें किसी भी तरह के परिवर्तनों से अवगत कराया जा सके। इसमें सावधानी बरती जा रही है।
50 से अधिक केंद्रों पर रद्द हो चुकी परीक्षाएं
देश के विभिन्न राज्यों में करीब 50 से अधिक केंद्रों पर सीयूईटी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। पहले इसका कारण तकनीकी गड़बड़ियों को बताया गया था। सीयूईटी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in या एनटीए की वेबसाइट- nta.nic.in पर नजर बना कर रखें।
कब होगी परीक्षा?
सीयूईटी यूजी की रद्द की गई परीक्षाओं का आयोजन पहले 12 से 14 अगस्त तक किया जाना था। हालांकि, कई छात्रों ने आवेदन किया था कि इन तारीखों के बीच में कई त्योहार सामने आ रहे हैं। इसलिए छात्रों की रद्द हुई परीक्षाएं 24 से 28 अगस्त, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए अलग से प्रवेश पत्र को जारी किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X