सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2026 Photo Correction Window Open Till April 14, NTA Issues Important Verification Update

CUET UG 2026 Photo Correction: सीयूईटी यूजी के आवेदन में फोटो सुधार का एक और मौका, 14 अप्रैल तक का मिला समय

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 11 Apr 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी के लिए एनटीए ने फोटो वेरिफिकेशन अपडेट जारी किया है। जिन उम्मीदवारों की फोटो में गड़बड़ी है, वे 14 अप्रैल तक अटेस्टेड सर्टिफिकेट अपलोड कर सुधार कर सकते हैं। देर से आवेदन स्वीकार नहीं होगा। यह प्रक्रिया पहचान सत्यापन को आसान बनाने के लिए शुरू की गई है।
 

CUET UG 2026 Photo Correction Window Open Till April 14, NTA Issues Important Verification Update
CUET UG 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

CUET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 11 अप्रैल को सीयूईटी यूजी 2026 के उम्मीदवारों के लिए फोटो वेरिफिकेशन प्रक्रिया से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। नए नोटिस के अनुसार, फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट का मॉड्यूल अब सक्रिय कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों की फोटो में कोई गड़बड़ी पाई गई है, वे 14 अप्रैल तक इसे सुधार और सत्यापित कर सकते हैं।

Trending Videos

किन उम्मीदवारों के लिए है यह सुविधा?

यह सुविधा खासतौर पर इन उम्मीदवारों के लिए शुरू की गई है:

  • जिनके पास आधार (Aadhaar) नहीं है।
  • डिजिलॉकर उपयोग करने वाले वे उम्मीदवार, जिनकी फोटो में मिसमैच पाया गया है।

इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की पहचान को सही तरीके से सत्यापित करना है, ताकि परीक्षा और एडमिशन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करना होगा उम्मीदवारों को?

एनटीए के निर्देश के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की फोटो में गड़बड़ी पाई गई है, उन्हें सीयूईटी पोर्टल पर जाकर एक अटेस्टेड फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।

  • यह सर्टिफिकेट निर्धारित फॉर्मेट में सही तरीके से सत्यापित होना चाहिए।
  • अपलोड करने के बाद एनटीए इसकी जांच करेगा।

ध्यान रखें, अंतिम तारीख के बाद कोई भी सबमिशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।


फोटो अपलोड करने का तरीका

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फोटो वेरिफिकेशन/करेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने का ऑप्शन खोलें।
  • नोटिफिकेशन में दिए क्यूआर कोड के जरिए भी पेज एक्सेस कर सकते हैं।
  • अटेस्टेड फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • सबमिट करें और एनटीए की मंजूरी का इंतजार करें।

CUET UG 2026: परीक्षा पैटर्न

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा कुल 250 अंकों की होगी और इसे तीन सेक्शन में बांटा गया है।

  • हर सही उत्तर पर: 5 अंक
  • हर गलत उत्तर पर: -1 अंक

यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, ओडिया, बंगाली, असमिया और पंजाबी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed