CUET UG JNU Admissions 2022: जेएनयू में स्नातक दाखिलों के लिए पहली मेरिट सूची जारी, ऐसे करें डाउनलोड
JNU Admissions CUET UG First Merit List for 2022: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के स्नातक पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश चाहने वाले आवेदक उम्मीदवारों के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU Admissions 2022: राष्ट्रीय राजधानी स्थित देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के स्नातक पाठ्यक्रमों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश चाहने वाले आवेदक उम्मीदवारों के लिए अपनी पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। पहली चयन कम मेरिट सूची जेएनयू द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार, 17 अक्तूबर को घोषित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या और उनके सीयूईटी यूजी के स्कोर के आधार पर, विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए यह मेरिट सूची तैयार की गई है।
JNU UG Admissions 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
-
दाखिलों के लिए पहली मेरिट लिस्ट का प्रकाशन : 17 अक्तूबर, 2022 -
उम्मीदवार द्वारा दाखिले के लिए आवंटित सीट को ब्लॉक करना : 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर, 2022 -
जेएनयू प्रवेश विभाग की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट का प्रकाशन : 22 अक्तूबर, 2022
JNU UG Admissions: 342 यूजी पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in से जेएनयू यूजी मेरिट सूची 2022 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। जेएनयू ने सीयूईटी के माध्यम से 342 यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 27 सितंबर को आवेदन आमंत्रित किए थे। सीयूईटी स्कोर के माध्यम से जेएनयू के लिए आवेदन पत्र 2022 जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर थी। जेएनयू यूजी प्रवेश 2022 मेरिट सूची कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट (CUET UG) परीक्षा में उम्मीदवार के अंकों पर आधारित है।
JNU UG Admissions 2022 कैसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट?
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं। -
होम पेज पर, “जेएनयू यूजी मेरिट लिस्ट 2022 डाउनलोड करें” के लिंक पर क्लिक करें। -
उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल और पासवर्ड आदि दर्ज करें। -
इसके बाद आपकी जेएनयू यूजी मेरिट लिस्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X